फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण का असर, वाराणसी में फिर टूटी परंपरा, दोपहर में हुई विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती

Sat, 28 Jul 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
arti - फोटो : अमर उजाला
दी के सबसे लंबे चंद्र ग्रहण के सूतक काल के कारण आध्यात्मिक राजधानी कही जाने वाली काशी में सायंकालीन दैनिक गंगा आरती की पंरपरा 26 साल बाद एक बार फिर टूट गई। गंगा सेवा निधि की ओर से दशाश्मेध घाट पर आयोजित होने वाली आरती शुक्रवार को शाम की बजाए दोपहर 1:15 बजे  हुई। गंगा आरती में देसी-विदेशी पर्यटकों समेत हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..

 
विज्ञापन

2 of 9
arti - फोटो : अमर उजाला

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि 26 सालों के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब गंगा आरती एक बजे दिन में हुई, इससे पहले पिछले वर्ष श्रावण पूर्णिमा के दिन सात अगस्त 2017 को दिन में 12 बजे आरती की गई थी। आरती में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचे। 

 
विज्ञापन

3 of 9
arti - फोटो : अमर उजाला
सुशांत मिश्र के मुताबिक,हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण से पूर्व सूतक लग जाता है। ऐसे में चंद्रग्रहण के नौ घंटे पहले ही सभी धार्मिक कार्यों पर रोक लग जाती है।


 

4 of 9
arti - फोटो : अमर उजाला
सावन महीना शुरू होने के ठीक एक दिन पहले चंद्र ग्रहण का सूतक लगने के साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर, मां अन्नपूर्णा मंदिर  सहित अन्य मंदिरों के कपाट शुक्रवार दोपहर में ही बंद हो गए। अब वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों को बाबा विश्वनाथ का दर्शन दूसरे दिन भोर में मंगला आरती के बाद ही मिल सकेगा

 
विज्ञापन

5 of 9
arti - फोटो : अमर उजाला
चंद्र ग्रहण के मौके पर गंगा स्नान के लिए घाटों पर भीड़ उमड़ी है।  बता दें कि आज की रात होने वाला चंद्रगहण 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण माना जा रहा है। इसकी कुल अवधि 6 घंटा 14 मिनट रहेगी। इसमें पूर्णचंद्र ग्रहण की स्थिति 103 मिनट तक रहेगी। 
 
विज्ञापन

6 of 9
arti - फोटो : अमर उजाला

ग्रहण रात में 11.54 मिनट से स्पर्श करके 28 जुलाई को भोर से पहले 3.49 मिनट पर समाप्त होगा। खग्रासारंभ रात्रि एक बजे शुरू होगा और खग्रास का समापन रात्रि 2.43 बजे होगा। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह से ढका रहेगा। यह चंद्रग्रहण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र व श्रवण नक्षत्र में जन्म लेने वालों के लिए अशुभ है। 
विज्ञापन

7 of 9
arti - फोटो : अमर उजाला
26 सालों के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब गंगा आरती एक बजे दिन में हुई, इससे पहले पिछले वर्ष श्रावण पूर्णिमा के दिन सात अगस्त 2017 को दिन में 12 बजे आरती की गई थी। 

8 of 9
arti - फोटो : अमर उजाला
26 सालों के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब गंगा आरती एक बजे दिन में हुई, इससे पहले पिछले वर्ष श्रावण पूर्णिमा के दिन सात अगस्त 2017 को दिन में 12 बजे आरती की गई थी। 
विज्ञापन

9 of 9
दोपहर में हुई आरती देखने बड़ी संख्या में लोग जुटे - फोटो : अमर उजाला
26 सालों के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब गंगा आरती एक बजे दिन में हुई, इससे पहले पिछले वर्ष श्रावण पूर्णिमा के दिन सात अगस्त 2017 को दिन में 12 बजे आरती की गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें