फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ की शरण में पहुंचीं सपना चौधरी, पीएम मोदी और प्रियंका गांधी के बारे में कही यह बातें

Thu, 16 May 2019 04:51 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
अपने मनमोहक डांस से लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं थीं। इसी बीच मनोज तिवारी के साथ वायरल हुई तस्वीरों ने उनके और कांग्रेस के कनेक्शन पर विराम लगा दिया था। सातवें चरण का चुनाव होने से ठीक तीन दिन पहले सपना चौधरी वाराणसी पहुंचीं। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में....
विज्ञापन

2 of 6
मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी गुरुवार को वाराणसी पहुंचीं। सपना चौधरी ने यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। सपना चौधरी के वाराणसी में आने की सूचना पर काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर उनके प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। वाराणसी के परेड कोठी स्थित एक अस्पताल में सपना चौधरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बाबा विश्वनाथ से नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की प्रार्थना की है। सपना चौधरी ने कहा कि बनारस आने का मकसद श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करना था।
विज्ञापन

3 of 6
भाजपा के लिए वोट मांगने आईं सपना चौधरी ने कहा कि मोदी ही जीतेंगे और यह बात सब जानते हैं। सपना चौधरी ने कहा कि मोदी से अच्छा विकल्प कोई नहीं है। सपना चौधरी ने ये भी कहा कि उनका अभी राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर भविष्य में राजनीति में आना होगा तो सिर्फ भाजपा में ही शामिल होंगी। 

4 of 6
मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', हेमा मालिनी, सनी देओल आदि कलाकारों को कांग्रेस और गठबंधन द्वारा नचनिया कहे जाने पर सपना ने कहा कि घरवालों ने यही बताया है कि ये बड़े लोग हैं। जिन्हें समझाना नहीं चाहिए, वक्त आने पर ये खुद समझ जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
एक सवाल के जवाब में सपना चौधरी ने बताया कि कांग्रेस में मेरे जाने का प्रचार भ्रामक था। मेरे द्वारा कभी भी नहीं कहा गया कि मैं कांग्रेस में जा रही हूं, जब मुझे पता चला तो मैंने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर इस खबर का खंडन किया और बताया कि मैं कांग्रेस में नहीं जा रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
सपना ने कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने और उनकी पूर्ण बहुमत की सरकार हो। झूठों का मुंह काला हो सच्चाई की जीत हो। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी। प्रियंका गांधी के प्रचार के बारे में उन्होंने कहा कि प्रियंका प्रचार कर रही हैं, वह कितना सफल होंगी, वह जाने। वैसे जनता अच्छे बुरे में फर्क जानती है और मोदी ही पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें