प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो कर रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर यहां भाजपा के बड़े-बड़े नेता आए। उनका यह रोड शो बीएचयू से शुरू हुआ जो दशाश्वमेध घाट पर खत्म होगा। इस बीच उन्होंने लंका स्थित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
रोड शो के दौरान रास्ते में हर ओर लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए नजर आए। पीएम मोदी भी पूरे रास्ते में हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिनंदन करते रहे। वाराणसी में तेज गर्मी के बावजूद समर्थकों में गजब उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
2 of 10
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पूरा शहर आज भगवा रंग में रंगा दिख रहा है। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। भाजपा के समर्थक यहां पार्टी के झंडे के साथ-साथ तिरंगा लेकर भी आए हैं। जानकारी है कि पीएम मोदी रोड शो के बाद शाम को गंगा आरती में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
3 of 10
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल होने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मनोज तिवारी शामिल होने वाराणसी पहुंच चुके हैं।
4 of 10
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रोड शो में 'मोदी-मोदी' की गूंज है। हर कोई एक अलग अंदाज में पीएम के स्वागत के लिए खड़ा है। पारंपरिक परिधानों में गुजराती समाज के लोग अस्सी से रोड शो में शामिल हुए। लोकगीतों की प्रस्तुति के साथ डांडिया व गरबा नृत्य करते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 10
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सिंधी समाज के सीए जय प्रधवानी ने बताया कि समाज के सदस्य पारंपरिक वेश भूषा में रहेंगे और पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों के साथ पीएम का स्वागत करेंगे। मारवाड़ी समाज के लोग भदैनी स्थित फैब इंडिया शो रूम पर इकट्ठा होंगे और पीएम का अभिनंदन करेंगे।
विज्ञापन
6 of 10
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
काशी गुजराती समाज के पदाधिकारी नीरज पारिख ने बताया कि गोदौलिया पुलिस बूथ पर उन्हें छोटा मंच बनाने की अनुमति मिल गई। यहां गुलाब की पंखुड़ियों से पीएम का स्वागत होगा। इसी प्रकार सिंधी समाज वाराणसी के लोग चार स्थानों पर परिवार के संग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
7 of 10
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने अपने रोड शो की शुरुआत बीएचयू स्थित मदन मोहन मालवीय की इसी मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद की। प्रशासन ने इसके लिए खास तैयारियां कर रखी थीं साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए हुए थे।
8 of 10
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पीएम रात में शहर के प्रबुद्धजनों के साथ कैंटोंमेंट स्थित होटल डि पेरिस में संवाद और रात्रि भोज करेंगे। डीरेका में रात्रि विश्राम के बाद 26 अप्रैल की सुबह होटल डि पेरिस में बूथ अध्यक्ष स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। काशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव का दर्शन पूजन कर नामांकन के लिए कचहरी रवाना होंगे।
9 of 10
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पीएम के रोड शो-नामांकन में भाजपा सहित एनडीए के नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल रहेंगे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी नामांकन से पहले मोदी गंगा आरती में शामिल हुए थे।
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रामेश्वर मठ, अस्सी स्थित स्वामी नारायणनंद वेद विद्यालय के बटुक भी प्रधानमंत्री के रोड शो में शामिल होंगे और वेद मंत्रों के साथ उनका स्वागत करेंगे। रामेश्वर मठ के प्रबंधक वरुणेश चंद्र दीक्षित ने बताया कि स्वामी नारायणनंद तीर्थ वेद विद्यालय के बटुक लंका स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास प्रधानमंत्री का माल्यार्पण करेंगे।