कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
इस महासमर में जौनपुर में प्रत्याशियों की पत्नियां, बेटे, रिश्तेदार आकर चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। प्रत्याशियों ने अपने रिश्तेदारों और परिवारवालों को स्विट्जरलैंड और इंडोनेशिया सहित विदेशों से बुला लिया है। जो चुनावी कमान संभाल रहे हैं। सरकारी नौकरी पेशा लोग भी छुट्टी लेकर अपनी दोस्ती और रिश्तेदारी निभाने के लिए रात दिन प्रचार में जुटे हैं।