फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन करने पहूंची शालिनी का फिल्मी स्टाइल में कटा टिकट, जानिए मिनट टू मिनट कैसे बदला प्रत्याशी

Tue, 30 Apr 2019 08:19 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
शालिनी यादव और तेज बहादुर यादव - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में महासंग्राम का हाई प्रोफाइल ड्रामा सोमवार को देखने को मिला। सपा ने गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव का टिकट काट कर बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेजबहादुर को दे दिया। इससे एक तरफ शालिनी यादव के समर्थकों को झटका लगा, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने चैन की सांस ली क्योंकि शालिनी कांग्रेस छोड़ कर सपा में शामिल हुई थी। जिससे कांग्रेस को वोट बंटने की आशंका थी। सोमवार को फिल्मी स्टाइल में तेजबहादुर की एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया। जानिए मिनट टू मिनट कैसे कटा शालिनी का टिकट। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 7
सोमवार सुबह 10.30 बजे सपा प्रत्याशी शालिनी यादव शहीद उद्यान पार्क में कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलीं और उन्हें संबोधित किया। इसके बाद शालिनी यादव ने शहीद उद्यान पार्क से नामांकन जुलूस निकाला।
विज्ञापन

3 of 7
11.20 बजे शालिनी यादव का नामांकन जुलूस सिगरा होते हुए चौकाघाट की तरफ रवाना हो गया। लगभग साढ़े 12 बजे शालिनी का नामांकन जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। जैसे ही शालिनी यादव नामांकन पत्र जमा करने जा रही थी। वैसे ही सपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने नामांकन स्थल पर प्रवेश किया।

4 of 7
मनोज राय धूपचंडी के साथ बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव भी कलेक्ट्रेट पहुंचे थें। धूपचंडी ने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी में बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव एसपी के प्रत्याशी होंगे। मनोज राय धूपचंडी के इतना कहते ही माहौल में ऊहापोह की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
धूपचंडी ने कहा कि सपा की अब तक घोषित प्रत्याशी शालिनी यादव अपना नामांकन पत्र वापस ले लेंगी। जिसके बाद धूपचंडी तेज बहादुर को लेकर सपा के चुनाव चिन्ह पर नामांकन पत्र दाखिल कराया। 2.59 मिनट पर सपा ने ट्वीट कर के इस बात की पुष्टि की कि शालिनी यादव का वाराणसी सीट पर टिकट काट कर तेज बहादुर यादव को दे दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
इसके बाद शालिनी यादव भी कलेक्ट्रेट ऑफिस में जा कर सपा के चुनाव चिन्ह पर नामांकन दाखिल किया। वहीं, लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। लोगों का कहना है कांग्रेस छोड़ कर सपा में आई शालिनी यादव को पार्टी ने डमी और तेज बहादुर को मुख्य प्रत्याशी के रूप में मोदी के खिलाफ नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजनीतिक जानकारों के अनुसार अगर समाजवादी पार्टी तेज बहादुर पर दांव लगाती है तो इसके जरिए वह भाजपा को घेरेगी। सपा तेज बहादुर की बर्खास्तगी के मुद्दे को उठाएगी। दरअसल, शालिनी यादव पहले पहले कांग्रेस में थीं और वाराणसी में मेयर के चुनाव में उन्हें 1.13 लाख वोट मिले थे। अब शालिनी के हटने पर कांग्रेसी वोटों के बंटने की आशंका कम हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें