फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर त्वचा व आंखों का रखें खास ख्याल, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Mon, 29 Mar 2021 08:36 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
होली - फोटो : iStock
विज्ञापन

होली पर मजा किरकिरा न हो और इस त्योहार को खुशियों के साथ मनाने के लिए कुछ एहतियात बरतने की आवश्यकता है। थोड़ी सी भी लापरवाही खुशियों को छीन सकती है। होली पर लोग एक दूसरे को चेहरे पर रंग लगाते हैं, इस दौरान आंखों को नुकसान पहुंचने की आशंका होती है। ऐसे में आंखों व त्वचा को बचाने की जरूरत है। 

विज्ञापन


आंखों के लिए ये बरतें सावधानी
नेत्र रोग विशेषज्ञ प्रो. एमके सिंह ने बताया कि होली पर बहुत लोग सुखे रंगों के साथ गीले रंगों से भी खेलते है। ऐसे में पानी में भींगने से बचना चाहिए। क्योंकि गीले रंग खेलने के दौरान आंखों में रंग गया तो आंखों में जलन आदि की समस्या हो सकती है। इसके अलावा बच्चों को रंग भरकर गुब्बारा मारने से भी मना करना चाहिए, अगर आंखों में इसके छीटें गए तो समस्या हो सकती है। जलन होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न डालें।

  • रासायनिक रंगों से होली ने खेले, इससे आंखों को खतरा होता है।
  • आंखों में जलन हो तो तुरंत ठंडे पानी से धोना चाहिए।
  • रंग खेलने के पहले चेहरे पर सरसों का तेल, नारियल तेल या क्रीम लगा सकते हैं।

त्वचा को रंगों की एलर्जी से बचाने के लिए बरतें सावधानी

विज्ञापन

आंखों के साथ-साथ त्वचा पर भी होली के साइड इफेक्ट होते हैं, ऐसे में त्वचा को इससे बचाने के लिए कुछ उपाए करने चाहिए। जिसे बता रही हैं ईएसआईसी अस्पताल पांडेयपुर में कार्यरत त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ध्वनी जायसवाल।
  • सूखे रंगों को सूखे कपड़े से हटाए और सामान्य पानी से नहा लें।
  • साबुन से रगड़ कर बार-बार रंग छुड़ाने की कोशिश ना करें।
  • केरोसिन, पेट्रोल या स्पिरिट से रंग निकालने की कोशिश न करें। 
  • एलोवेरा या नींबू के क्लींजर का इस्तेमाल करें या नारियल के तेल को रूई में लेकर लगाएं और पानी से धो लें।
  • एक हफ्ते तक स्किन, पीलिंग, पॉलिशिंग, पार्लर फेशियल, ब्लीचिंग या हेयर कलर का उपयोग न करें।
  • रंग खेलने के बाद नहाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें, गर्म पानी से रंग त्वचा पर चिपक जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें