फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ शताब्दी समारोह: छात्रों की अनोखी झांकी, दहेज प्रथा और बाल विवाह रोकने का संदेश

Wed, 17 Feb 2021 01:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
छात्रों ने निकाली झांकी। - फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का शताब्दी समारोह कई मायने में खास बन गया। एक ओर जहां पूरे सप्ताह भर अलग-अलग प्रस्तुतियों के माध्यम से स्थापना की स्मृतियों को सहेजने का प्रयास किया गया। वहीं, मंगलवार को भारत माता मंदिर परिसर से निकाली गई झांकियों में भी सामाजिक समरसता की अनोखी झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

2 of 5
एक ओर जहां देहज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संदेश छात्रों ने दिया वहीं पर्यावरण संरक्षण, देश प्रेम, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के साथ ही रक्तदान जीवनदान जैसे संकल्पों के प्रति लोगों से आगे आने का आह्वान भी किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
बसंत पंचमी के दिन काशी विद्यापीठ की स्थापना को यादगार बनाने के लिए कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। इसके बाद भारत माता मंदिर परिसर से हरी झंडी दिखाकर झांकियों को रवाना किया। सबसे आगे विश्वविद्यालय का ध्वज, राजपथ पर प्रदर्शित झांकी में काशी विद्यापीठ के गेट का प्रतीक, मां सरस्वती की प्रतिमा, काशी विद्यापीठ मुख्य द्वार व संस्थापकों के स्वरूप के साथ ही कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण, बालविवाह रोकने, चिपको आंदोलन, साक्षरता को बढ़ावा देने की झांकी भी इस दौरान लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

4 of 5
इसके अलावा गंगापुर परिसर की झांकी में काशी नरेश विभूति नारायण सिंह का दरबार के साथ ही विधि संकाय के छात्रों ने न्याय व्यवस्था, विज्ञान एवं तकनीकी संकाय की झांकी में आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण की झांकी भी अद्भुत छटा बिखेर रही थी। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्या, गंगापुर परिसर के निदेशक प्रो. योगेंद्र सिंह, ललित कला विभाग के डा. सुनील विश्वकर्मा,  प्रो. संजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ढोल नगाड़े की थाप पर थिरका युवा मन 
बसंत पंचमी का उल्लास अब हर ओर दिखने लगा है। काशी विद्यापीठ के शताब्दी समारोह पर निकलने वाली झांकी में इसकी झलक देखने को मिली। यहां ढोल, नगाड़ों की थाप पर युवा थिरकते रहे। दूसरी ओर बैंड बाजे पर भी छात्र-छात्राओं ने मनोहारी नृत्य की प्रस्तुति कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें