काशी तमिल संगमम-4.0 में दक्षिण भारत से आने वाले समूह का सिलसिला जारी है। तमिलनाडु से शनिवार को तीसरा समूह विशेष ट्रेन से बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचा। तीसरा समूह लेखकों का है। स्टेशन पर उतरते ही समूह का पारंपरिक तरीके से डमरू वादन, पुष्प वर्षा और ‘हर-हर महादेव’ और 'वणक्कम काशी’ के उद्घोष से भव्य स्वागत किया गया।