फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी तमिल संगमम: पुष्पवर्षा व डमरू वादन के साथ अतिथियों का स्वागत, विश्वनाथ धाम में दर्शन कर ग्रहण किया प्रसाद

Thu, 04 Dec 2025 03:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी तमिल संगमम् के दूसरे समूह ने विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा अतिथियों पर पुष्पवर्षा और डमरू वादन की ध्वनि के बीच स्वागत किया गया।  
विज्ञापन
1 of 5
काशी तमिल संगमम् 4.0 - फोटो : मंदिर प्रशासन
काशी तमिल संगमम् के द्वितीय समूह का आगमन बृहस्पतिवार को हुआ। इस दौरान अतिथियों ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। मंदिर के अधिकारियों ने डमरू दल और पुष्पवर्षा के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया। देखें- तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
काशी तमिल संगमम् 4.0 - फोटो : मंदिर प्रशासन
बृहस्पतिवार को अतिथियों के आगमन पर मंदिर प्रशासन द्वारा पुष्पवर्षा और डमरू वादन की ध्वनि के बीच सम्पूर्ण समूह का स्वागत किया गया। स्वागत के बाद सदस्यों को काशी विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर का विस्तृत भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

3 of 5
काशी तमिल संगमम् 4.0 - फोटो : मंदिर प्रशासन
भ्रमण के दौरान सभी ने धाम के ऐतिहासिक स्वरूप, स्थापत्य कला, नवनिर्मित सुविधाओं और निरंतर बढ़ती श्रद्धा-धारा के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें; कफ सिरप केस: गिरफ्तारी से पहले धनंजय सिंह के साथ राजदरी में घूमने आए थे टाटा व बर्खास्त सिपाही, देखें तस्वीरें

4 of 5
काशी तमिल संगमम् 4.0 - फोटो : मंदिर प्रशासन
भ्रमण पूर्ण होने पर सभी अतिथियों के लिए मंदिर द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र में दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई। अन्नक्षेत्र में परोसे गए प्रसाद ने सभी को काशी की सेवा-परंपरा और अतिथि-भावना का गहरा अनुभव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काशी तमिल संगमम् 4.0 - फोटो : मंदिर प्रशासन
काशी तमिल संगमम् के द्वितीय समूह का दर्शन और भ्रमण दोनों समुदायों के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संबंधों को और सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें