फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगमग हो रही काशी पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार, देखें तस्वीरें

Mon, 17 Sep 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
अपने संसदीय क्षेत्र में 68 वां जन्मदिन मनाने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए काशी सजकर जगमग हो रही है। पीएम मोदी के स्वागत के लिए शहर को भव्य ढंग से सजाया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
प्रमुख भवनों और पुलों-फ्लाईओवर और मंडुवाडीह आरओबी पर दिवाली जैसी रंगीन रोशनी की गई है। कमोबेश हर चौराहे पर रंगोली सजाई गई है। झालर भी लगाए गए हैं। शहर को भाजपा के झंडे और बैनरों से पाट दिया गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
सोमवार को 68 स्थानों पर 1000 दीपक जलाए जाएंगे। आम लोगों से अपने घरों पर घी का एक दीपक जलाने की अपील की गई है। पीएम मोदी के स्वागत और जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार से ही कार्यकर्ता दिन-रात तैयारी में लगे हैं। स्वागत की तैयारियों में जुटी महिला कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

 

4 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
कई जगह रविवार की रात में भी काम चल रहा था। सोमवार को काशी पूरी तरह सज जाएगी। काशीवासी अपने सांसद का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डीरेका खेल मैदान के बाहर पीएम नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े कटाआउट लगाए गए हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
अनावश्यक तार और खंभे हटा दिए गए हैं। रविवार को महमूरगंज के अलावा मंडुवाडीह, लहरतारा आरओबी, लंका क्षेत्र सहित कई सड़कों की मरम्मत कराई गई। वहीं बीएचयू लंका क्षेत्र के सभी सड़कों पर भी सफाई कराकर मरम्मत कार्य कराया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
सोमवार को शहर की स्वच्छता के लिए अभियान के बाद कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे। पीएम के जन्मदिन के अवसर पर सुंदर कांड का पाठ होगा। कीर्तन-भजन भी होगा। अल्पसंख्यक मोर्चा के नेतृत्व में दाल मंडी में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं एवं मुस्लिम समाज के लोग पीएम का जन्मदिन मनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें