दीपावली पर जमकर हुई आतिशबाजी।
- फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग और जरूरतमंद के साथ मनाई दिवाली
विमेंस स्पिरिट क्रिएशन सोसाइटी की ओर से धूपचंडी स्थित नाटी इमली में दिव्यांग और जरूरतमंद बच्चों के साथ दिवाली मनाई। सोसाइटी की अध्यक्ष और समाजसेविका सोनी जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 50 बच्चों को उपहार बांटे। इसमें स्कूल बैग, मिठाई, चॉकलेट, नमकीन और फुलझड़ियां शामिल रही। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर रंगोली बनाई और दीपक जलाए। इसके बाद बच्चों ने फुलझड़ियां जलाकर दिवाली मनाई। बच्चों को स्कूल बैग और खाने-पीने की सामग्री मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी दिखी। सोसाइटी के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सोनी जायसवाल, सावित्री, रेनू सिंह, प्रियंका सिंह, प्रगति और कविता मौजूद रहीं।