बहुप्रतीक्षित जियो फोन की प्री- बुकिंग शुरू हो गई है। आज शाम 5.30 बजे से जियो फोन की प्री-बुकिंग ऑनलाइन/ऑफलाइन शुरू होनी थी लेकिन तय समय से एक घंटे लेट से शुरू हुई। दुनिया के सबसे सस्ते 4जी फोन जियो फोन की प्री-बुकिंग के लिए पूरे देश भर में उत्साह है लेकिन बनारस में ऐसा नहीं दिखा। बनारस में जियो का सात स्टोर है लेकिन वहां भीड़ नहीं है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 5
Jio Phone
शहर के मध्य स्थित रथयात्रा स्टोर पर संचालकों ने बताया कि उन्हें तो यह भी नही जानकारी है कि फोन कब, कैसे और कहां उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा। कुछ दिनों पहले जियो फोन आने को लेकर खूब हो-हल्ला मचा पर गुरुवार को हकीकत बिल्कुल उससे उलट नजर आई।
विज्ञापन
3 of 5
Jio phone
वाराणसी स्थित सात जियो स्टोर रथयात्रा, सिगरा, लंका, चौक, मंडुवाडीह, अर्दलीबाजार, पांडेयपुर में इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आए। अपेक्षा के विपरीत बेहद कम उपभोक्ताओं के पहुंचने से स्टोर संचालक भी विचलित नजर आए। हालांकि स्टोर संचालक यह कहते नजर आए कि लोग ऑनलाइन ज्यादा बुकिंग करा रहे हैं।
4 of 5
Jio Phone
- फोटो : digit
जो भी हो पर जियो मोबाइल को लेकर उपभोक्ताओं में कोई उत्साह नजर नही आ रहा है। डॉ. शैलेंद्र भारतीय, पवन तिवारी आदि युवाओं का कहना था कि पहले मोबाइल आ जाए उसकी सर्विस के आधार पर वह बाद में तय करेंगे कि मोबाइल ले या नही। एडवांस पांच सौ रुपये और एक हजार रुपये फोन मिलने के बाद देना होगा।
ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
1- सबसे पहले Myjio ऐप या www.jio.com पर जाएं। यहां प्री बुकिंग का ऑप्शन आ रहा होगा। प्री बुकिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें।
2- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर, पिन कोड आदि जरूरी डिटेल्स भर दें और प्रोसीड पर क्लिक करें।
3- अब यहां 500 रुपये की सिक्योरिटी मनी देने के कई विकल्प आएंगे। इनमें से कोई भी एक विकल्प चुनें।
4- पेमेंट होने के बाद स्क्रीन पर इसकी कन्फर्मेशन का मैसेज आएगा, कि आपका फोन बुक किया जा चुका है।