Jaunpur Murder News: यूपी के जौनपुर में तिहरी हत्याकांड में नई जानकारी सामने आई है। गांव के लोगों ने पलटूराम नागर और मृतक लालजी की दोस्ती को लेकर जानकारी दी। कभी पलटूराम और लालजी साथ में खाना खाते थे। दोनों एक-दूसरे के घर मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होते थे। 2018 के बाद दोनों जानी दुश्मन बन गए थे।
Jaunpur Crime News: यूपी के जौनपुर के सिरकोनी के कचगांव अंडरपास स्थित कारखाने में रविवार की रात मोहम्मदपुर कांध गांव निवासी लालजी और उनके दोनों बेटे गुड्डू व यादवीर की रंजिश में हत्या कर दी गई। मंगलवार को गांव में लोग आरोपी पलटूराम नागर और मृतक लालजी की दोस्ती की चर्चा कर रहे थे।
ग्रामीणों के मुताबिक पलटूराम और लालजी में कभी गहरी दोस्ती थी। दोनों साथ बैठकर भोजन करते थे। बाद में किरायेदारी के पैसे के विवाद में दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन गए।
विज्ञापन
2 of 14
Jaunpur Triple Murder
- फोटो : संवाद
लालजी के पट्टीदार रामप्यारे ने बताया कि पलटूराम लालजी के घर पर पड़ने वाले मांगलिक कार्यों में परिवार सहित शामिल होता था। बताया कि पलटूराम की लालजी के गांव से कुछ दूर पर स्थित उत्तरगांवा में ससुराल है। आठ वर्ष पहले लालजी के पोते के बरही कार्यक्रम में पलटूराम नागर पत्नी के साथ कार्यक्रम में आया था।
विज्ञापन
3 of 14
तिहरे हत्याकांड की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
दोनों का परिवार एक-दूसरे के घर मांगलिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेता था। 2018 के बाद दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। लोगों को अंदाजा नहीं था कि दुश्मनी में तीन लोगों की हत्या हो जाएगी। पलटूराम और लालजी के बीच चल रहा विवाद पुराना हो चुका था।
4 of 14
घटना के बाद घर पर गमगीन परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट से परिवार को दूर किए हुए थे लालजी
कई मुकदमे के बाद विवाद की धार धीमी हो गई थी। आशंका जताई कि दोनों के बीच चार-पांच दिनों में जरूर कुछ हुआ होगा। जो इन पिता और दो बेटों की हत्या का कारण बना। रामप्यारे ने बताया कि लालजी कोर्ट से परिवार को दूर किए हुए थे।
विज्ञापन
5 of 14
चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
वे मुकदमे को स्वयं देखते थे। वे परिवार के सदस्यों को इसमें शामिल करना उचित नहीं समझते थे। यही कारण है कि रविवार को घटना के बाद मामला अनसुलझा रहा। पुलिस भी घटनास्थल से मिले चार मोबाइल फोन पर अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
6 of 14
लालजी, यादवीर और गड्डू की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
पलटूराम के सुझाव पर ही लालजी ने जौनपुर शिफ्ट किया था कारखाना
जफराबाद थाना क्षेत्र के कचगांव नेवादा में तिहरे हत्याकांड में मृत लालजी करीब 13 साल पहले छोटे भाई भुवनेश्वर उर्फ मुन्ना के साथ दिल्ली में कारोबार करते थे। वे जिले में भी आते-जाते थे। इसी बीच उनकी मुलाकात जगदीशपुर गांव निवासी पलटूराम नागर से हुई।
विज्ञापन
7 of 14
घटनास्थल पर माैजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पलटूराम ने लालजी को कारोबार फैलाने का सुझाव दिया। उसने लालजी को वर्कशॉप (पाइप में चूड़ी बनाने और डाई काटने) के लिए जगह देने की सहमति जताई। लालजी दिल्ली से सेटअप ट्रक से जौनपुर लाए और जगदीशपुर में वर्कशॉप खोली।
8 of 14
बेसुध महिला को संभालते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
गांव के प्यारे ने बताया कि 2018 में किरायेदारी और पगड़ी के पैसे के लिए दोनों में विवाद हो गया। पलटूराम ने लालजी की दुकान पर ताला बंद कर दिया। इससे दोनों के बीच दुश्मनी हो गई। मामला कोर्ट में जाने पर दुश्मनी और बढ़ गई। इसके बाद लालजी ने अपनी वर्कशॉप मतापुर शिवमंदिर के पास किराये के मकान में स्थापित की।
9 of 14
आरोपी पलटूराम और उसका दामाद नागमणि।
- फोटो : अमर उजाला
28 फरवरी 2025 को लालजी ने उसी जमीन पर 10 लाख रुपये से पूरा सेट अप तैयार कर वर्कशॉप का उद्घाटन किया। इसमें गांव के लोग शामिल हुए। लालजी का धंधा तेजी से बढ़ रहा था। लालजी जल निगम के बोरिंग की पाइपों में चूड़ी पेरने और डाई काटने का काम करते थे। वहीं उनके दोनों बेटे गुड्डू और यादवीर वेल्डिंग का काम निपटाते थे।
10 of 14
मृतक लालजी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
किरायेदारी के विवाद में पिता और दो बेटों की हथौड़े व रॉड से सिर कूचकर हत्या
सिरकोनी के कचर्गाव अंडरपास के पास रविवार की रात किरायेदारी के विवाद में पिता और उसके दो पुत्रों की हथौड़े व रॉड से सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए परिजनों और रिश्तेदारों ने हंगामा कर हाईवे जाम करने की तीन बार कोशिश की, मगर पुलिस अधिकारियों ने समझाकर शांत करा दिया।
11 of 14
मृतक यादवीर की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
पुलिस ने घटनास्थल से हथौड़ा और रॉड बरामद किए हैं। वहीं, बड़े बेटे को पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पलटू राम नागर, उनके बेटे गोलू, दामाद नागमणि और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सुबह करीब 11 बजे एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण ने घटनास्थल का जायजा लिया।
12 of 14
मृतक गुड्डू की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
एसपी डॉ. कौस्तुभ कुमार ने बताया कि आरोपी पलटू राम और नागमणि को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मामले में लापरवाही बरतने पर जफराबाद थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, हल्का प्रभारी धनुषधारी पांडेय और सिपाही रामनरेश को निलंबित किया गया है।
13 of 14
जफराबाद थाना इलाके के मोहम्मदपुर कांध गांव में पिता और दो पुत्रों की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद
इमलो क्षेत्र के गांव महमदपुर कांध निवासी लालजी (55) का नेवादा अंडरपास के पास लालजी भइया इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल्स के नाम से कारखाना है। यहां पर वह वेल्डिंग और जेसीबी की मरम्मत का काम करते थे। दोनों बेटे गुड्डू (33) और यादवीर (25) भी काम में सहयोग करते थे।
हत्याकांड के दूसरे दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीएसी और तीन थाना की फोर्स तैनात
- फोटो : संवाद
पुलिस के अनुसार, लालजी रविवार को जौनपुर गए थे। वहां से काम निपटाने के बाद शाम करीब 5 बजे वह कारखाना पहुंच गए। इसके बाद वह यादवीर और गुड्डू के साथ काम में जुट गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर गुड्डू की पत्नी सरिता देवी ने पति, ससुर और देवर के मोबाइल पर फोन किया। लेकिन तीनों के फोन नहीं उठे।