फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में जापानियों ने बजाया ड्रम: परेश पाहूजा की गीतों पर थिरके युवा, सजी संगीत-संस्कृति की शाम; तस्वीरें

Fri, 12 Dec 2025 05:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट पर युवाओं ने जमकर माैज-मस्ती की। अभिनेता और गीतकार परेश पाहूजा ने जापानी कलाकारों के साथ जब पेशकश की तो बनारस के दर्शक झूमने लगे। 
विज्ञापन
1 of 8
नमो घाट पर जोश के साथ ड्रम-ताव बैंड बजाते जापानी। - फोटो : संवाद
गंगा के तट पर नमो घाट के मुक्ताकाशीय मंच पर जापानी ड्रम-ताव बैंड का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। बृहस्पतिवार को अभिनेता और गीतकार परेश पाहूजा ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों पर अपनी कला के हर रंग बिखेरे। 
विज्ञापन

2 of 8
अभिनेता और गीतकार परेश पाहूजा ने बांधा समां। - फोटो : संवाद
परेश ने अपनी मनमोहक आवाज और कहानी कहने की अनूठी शैली से श्रोताओं को बांधे रखा। बृहस्पतिवार की शाम को राजेंद्र टोयोटा के 25वें वर्षगांठ समारोह में नमो घाट पर संगीत, हास्य और जापानी संस्कृति के दर्शन हुए। 
विज्ञापन

3 of 8
मनोहारी धुन पर झूमते रहे युवा। - फोटो : संवाद
आयोजन का रंगारंग आगाज जापान से आए विशेष ड्रम-ताव बैंड ने किया। कलाकारों ने जापानी धुनों और संस्कृति की झंकार से माहौल को रोमांचित कर दिया। 

4 of 8
जापानी कलाकारों ने बढ़ाई युवाओं की धड़कनें। - फोटो : संवाद
ढोल की ताल और ऊर्जा से सराबोर प्रस्तुति पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। हास्य कलाकार दीपक सैनी ने अपने चुटीले अंदाज, हाजिरजवाबी और धारदार हास्य से उपस्थित लोगों को ठहाकों से भर दिया।
विज्ञापन

5 of 8
गीतों पर थिरकते रहे बनारसी। - फोटो : संवाद
उनके मंच पर आते ही पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे गायक, अभिनेता और गीतकार परेश पाहुजा। 
विज्ञापन

6 of 8
जापानी ड्रम-ताव बैंड का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। - फोटो : संवाद
मंच पर आते ही उन्होंने अपनी मनमोहक आवाज और कहानी कहने की अनूठी शैली से श्रोताओं को बांध लिया। 
विज्ञापन

7 of 8
गीतकार परेश पाहूजा के गीतों पर थिरके युवा। - फोटो : संवाद
किन्ने तारे…, दूरों दूरों…, मस्कारा…, बोतलों…, शाम ओ सहर… और क्या चाहिए… जैसे उनके लोकप्रिय गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। 
विज्ञापन

8 of 8
नमो घाट पर युवाओं ने जमकर की माैज मस्ती। - फोटो : संवाद
नमो घाट फेस-थ्री पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में देर तक संगीत, ताल और उमंग के बीच दर्शक भी लुत्फ उठाते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें