janhavi kapoor
- फोटो : amar ujala
धड़क फेम जान्हवी कपूर इन दिनों डेब्यू डायरेक्टर शरण शर्मा की गुंजन सक्सेना की बायोपिक 'कारगिल गर्ल' पर काम कर रही हैं, इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही है। 6 मार्च को जन्मदिन होने पर जान्हवी ने शूटिंग से ब्रेक लेकर काशी में अपना जन्मदिन मनाने की योजना बनाई। इसके लिए अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ मंगलवार को वाराणसी आईं।