अगर आप गर्मी की छुट्टियों का आनंद विदेश में लेने की सोच रहे हैं तो आईआरसीटीसी का यह स्पेशल टूर पैकेज देखिए और थाईलैंड खूबसूरत समुद्री तट और प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठा आईए।
विज्ञापन
2 of 7
tour and travells
- फोटो : अमर उजाला
सैर कर दुनिया की गाफिल जिंदगानी फिर कहां, जिंदगानी गर फिर रही तो नौजवानी फिर कहां। जी हां... उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है। अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। इस गर्म मौसम में आईआरसीटीसी राहत की बारिश लेकर आ आया है।
विज्ञापन
3 of 7
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
आईआरसीटसी बेहद कम दाम पर अब यात्रियों को थाईलैंड की यात्रा कराएगा। आईआरसीटीसी विदेश यात्रा टूर पैकेज (पांच दिन व चार रात) लेकर आया है। यह टूर पैकेज 21 से 25 जून तक संचालित किया जाएगा।
4 of 7
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
इस पैकेज में पट्टाया में अलकजार शो, कोरल आईलैंड, स्थानीय भ्रमण तथा बैंकॉक में सिटी टूर, स्थानीय मंदिरों के दर्शन, सफारी वर्ल्ड तथा मरीन पार्क आदि का भ्रमण आईआरसीटीसी द्वारा कराया जाएगा। यह पैकेज पांच दिन और चार रात का होगा।
विज्ञापन
5 of 7
टूर एंड ट्रैवलिंग
इस टूर पैकेज के यात्रियों के लिये थाई स्माइल एयरवेज की लखनऊ से डायरेक्ट फ्लाइट द्वारा बैंकॉक (थाइलैंड) एवं वापसी यात्रा की व्यवस्था की गई है। इस स्पेशल यात्रा पैकेज में दो व्यक्तियों के होटल में एक साथ ठहरने पर 38 हजार रुपये और अकेले ठहरने पर 44 हजार रुपये देना होगा।
विज्ञापन
6 of 7
जंतर—मंतर पर धूप से बचने छाता लिए पर्यटक
- फोटो : amar ujala
इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने-आने की हवाई यात्रा, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था एवं खाने के लिए भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर) आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिये लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, इलाहाबाद, वाराणसी के आईआरसीटीसी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट या इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं 9794844559 , 9794863629 ।