फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में Yoga Day 2023: काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर से गंगा घाट तक योग करते नजर आए लोग, योगमय हुई काशी

Wed, 21 Jun 2023 03:16 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विश्वनाथ धाम परिसर में एक हजार लोगों ने एक साथ योग किया। इसके अलावा 30 घाटों पर 500-500 लोगों योग किया। इसी तरह नगर निगम के 100 पार्कों, 1194 प्राइमरी स्कूलों, 694 ग्राम पंचायतों, 3914 आंगनबाड़ी केंद्रों, 500 इंटर कॉलेजों व मदरसों और 154 स्वास्थ्य केंद्रों पर 50-50 लोगों ने योग में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
1 of 5
काशी विश्वनाथ धाम परिसर में हजारोंलोगों ने विश्व योग दिवस पर योग किया। - फोटो : अमर उजाला
विश्व योग दिवस पर बुधवार को हर घर आंगन योग थीम पर योग कर निरोग रहने का संदेश दिया जा रहा है। आज काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर से लेकर गंगा घाटों, स्कूलों, पार्कों, स्वास्थ्य केंद्रों पर योगासन कर करीब 1.21 लोगों ने स्वस्थ रहने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

2 of 5
सेवापुरी ब्लाक के ठटरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
सुबह छह बजे से आठ बजे तक अलग अलग स्थानों तक योग के कार्यक्रम हुए। मुख्य आयोजन विश्वनाथ धाम में हुआ। यहां मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु की अगुवाई में सभी विधायक व अधिकारियों ने योग किया।
विज्ञापन

3 of 5
International Yoga Day 2023 - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम परिसर में एक हजार लोगों ने एक साथ योग किया। इसके अलावा 30 घाटों पर 500-500 लोगों ने योग किया। इसी तरह नगर निगम के 100 पार्कों, 1194 प्राइमरी स्कूलों, 694 ग्राम पंचायतों, 3914 आंगनबाड़ी केंद्रों, 500 इंटर कॉलेजों व मदरसों और 154 स्वास्थ्य केंद्रों पर 50-50 लोगों ने योग में हिस्सा लिया। सभी को एक रंग व थीम आधारित टीशर्ट भी दी गई। 
यह भी पढ़ें- Ballia: आज बलिया दौरे पर CM Yogi, द्वाबा वासियों को देंगे दो बसों की सौगात, ये रहेगा पूरा शेड्यूल




 

4 of 5
International Yoga Day 2023 - फोटो : अमर उजाला

नगर के 100 पार्कों में एकसाथ योग 

नगर निगम की ओर से शहर के 100 पार्कों में एक साथ योग कराने की तैयारी मंगलवार से ही की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
International Yoga Day 2023 - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए सभी जोनल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उद्यान अधीक्षक केएस पांडेय के अनुसार सभी पार्कों में साफ सफाई कराई गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें