फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: काशी में पूर्वांचल की सबसे बड़ी धर्मशाला का उद्घाटन, तस्वीरों में देखें- झलकियां

Fri, 31 Oct 2025 07:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पूर्वांचल की सबसे बड़ी नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन किया।  
विज्ञापन
1 of 11
वाराणसी में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सूचना विभाग
वाराणसी में शुक्रवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि इस इमारत का उद्घाटन कर अति प्रसन्न हूं। वहीं सीएम योगी ने कहा कि काशी में अब भक्ति के साथ- साथ विकास भी है। तस्वीरें में देखें- झलकियां...
विज्ञापन

2 of 11
वाराणसी में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सूचना विभाग
पूर्वांचल की सबसे बड़ी 10 मंजिला धर्मशाला का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। 
विज्ञापन

3 of 11
वाराणसी में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सूचना विभाग
रथयात्रा स्थित 140 एसी कमरे वाली धर्मशाला में एक साथ करीब 500 श्रद्धालु ठहर सकते हैं।

4 of 11
नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला - फोटो : सूचना विभाग
धर्म की नगरी काशी में दर्शन के लिए वर्षभर भीड़ रहती है। दक्षिण भारत के श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। ऐसे में नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला के उद्घाटन से श्रद्धालुओं को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

5 of 11
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सूचना विभाग
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से पांच किमी की दूरी में 54 धर्मशालाएं हैं जहां श्रद्धालु ठहरते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ही श्रीकाशी नाटकोटक्षेत्रम की ओर से धर्मशाला बनवाई गई है। 
 
विज्ञापन

6 of 11
नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला - फोटो : सूचना विभाग
65 करोड़ से बनी धर्मशाला
धर्मशाला के निर्माण पर 65 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 910.5 वर्गमीटर में बनी धर्मशाला का शिलान्यास 17 अप्रैल 2024 में हुआ था। चेन्नई की कार्यदायी संस्था यूआरसी कंस्ट्रक्शन ने निर्माण किया। 
विज्ञापन

7 of 11
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सूचना विभाग
एक कमरे में तीन लोगों के ठहरने की सुविधा 
श्री काशी नाटकोट धर्मशाला के सभी कमरे एसी हैं। हर कमरे में तीन श्रद्धालुओं के ठहर सकते हैं। श्रद्धालुओं को सुईट की भी बुकिंग होगी। इसमें बेडरूम, लॉबी आदि सुविधाएं होंगी। परिसर में 174 कार पार्किंग की सुविधा है। 

8 of 11
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सूचना विभाग
नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला में श्रद्धालुओं को तीन वक्त का निशुल्क भोजन दिया जाएगा। 

9 of 11
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सूचना विभाग
नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला में श्रद्धालुओं को सस्ते दर पर कमरे दिए जाएंगे। जल्द ही किराया तय किया जाएगा।

10 of 11
कार्यक्रम में शामिल लोग - फोटो : सूचना विभाग
नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल दक्षिण भारतीय व अन्य अतिथि। 
विज्ञापन

11 of 11
नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला का उद्घाटन - फोटो : सूचना विभाग
नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला के उद्घाटन कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें