Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में टेक्नेक्स के समापन अवसर पर दर्शन के गीतों पर 20 हजार टेक्नोसेवी 90 मिनट तक नाचते रहे। दर्शन के साथ महिला कलाकारों के डांस ने इस प्रोनाइट को और भी मनोरंजक बना दिया।
विज्ञापन
1 of 5
आईआईटी बीएचयू में बॉलीवुड गायक दर्शन रावल के शो के साथ टेक्नेक्स का समापन
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू में बॉलीवुड गायक दर्शन रावल के प्रोनाइट म्यूजिकल शो के साथ रविवार को टेक्नेक्स का समापन हो गया। मंच पर आते ही रे कबीरा..और जोगाड़ा तारा.... गाने पर सुर लगाया तो एडीवी ग्राउंड पर 20 हजार टेक्नोसेवियों के 40 हजार कदमों में झनझनाहट दौड़ पड़ी और अगले 90 मिनट तक नाचते ही रह गए। दर्शन के साथ महिला कलाकारों के डांस ने इस प्रोनाइट को और भी मनोरंजक बना दिया। दर्शन ने दर्शकों को कभी तेज म्यूजिक पर नचाया, तो कभी रोमांटिक गानों की रुहानियत में झूमाया। गायक दर्शन भी करीब डेढ़ घंटे की प्रस्तुति के दौरान नाचते हुए दर्शकों का अभिवादन करते रहे।
विज्ञापन
2 of 5
आईआईटी बीएचयू में बॉलीवुड गायक दर्शन रावल के शो के साथ टेक्नेक्स का समापन
- फोटो : अमर उजाला
मंच पर जब कमरिया...कमरिया... और देवा देवा ओ... गाया तो साथ में टेक्नोक्रेट्स भी लिरिक्स दोहराने लगे। फिर एकतरफा हो गया, तेनू के पता, भूला दूंगा, साथिया जैसे गानों पर छात्र-छात्राएं ग्राउंड पर झूमते दिखे। गाते-गाते दर्शन रावल ने अपना जैकेट ही उतारकर एक छात्र को पहना दिया। यह देख हो-हल्ला हुआ और हर कोई दर्शन के पास जाने की होड़ में लगा रहा।
विज्ञापन
3 of 5
आईआईटी बीएचयू में बॉलीवुड गायक दर्शन रावल के शो के साथ टेक्नेक्स का समापन
- फोटो : अमर उजाला
प्रस्तुति समाप्त होने के बाद कई लड़कियां मिलने और फोटो लेने के लिए परेशान दिखीं। दर्शन रावल के गाने के बाद छात्र-छात्राएं भोजपुरी गीत पर भी खूब थिरके। मंच पर फूलों और पानी के बुलबुलों की जोरदार आतिशबाजी भी हुई।
4 of 5
आईआईटी बीएचयू में बॉलीवुड गायक दर्शन रावल के शो के साथ टेक्नेक्स का समापन
- फोटो : अमर उजाला
रेजीमेंट मुख्यालय की ओर लौटी सेना
इससे पहले स्वतंत्रता भवन में लगी रक्षा हथियारों की प्रदर्शनी डिफेंस सिंपोजियम 2.0 समाप्त हो गया। गढ़वाल रेजीमेंट सहित भारतीय सेना के जवान स्वतंत्रता भवन से निकलकर अपने-अपने पोस्ट और मुख्यालय की ओर लौट गए। रोबोटिक्स और न्यूरो-हेल्थ तकनीकों के जरिए छात्र और छात्राओं को अत्याधुनिक तकनीक से परिचय कराया।
आईआईटी बीएचयू में बॉलीवुड गायक दर्शन रावल के शो के साथ टेक्नेक्स का समापन
- फोटो : अमर उजाला
रविवार के स्वतंत्रता भवन सभागार में थिंक टॉक चली। एजुकेटर्स कुशल विजय और वंशिका पांडेय ने तकनीकी उद्योग के बदलते चेहरे से टेक्नोसेवियों को अवगत कराया। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दुनिया में लेकर गए और वैश्विक तकनीक जगत में अपना मुकाम हासिल करने की बात कही।