प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शहर के नीचीबाग और गुलाब बाग कार्यालय में रविवार को भाजपा के तीन दिवसीय बूथ चलो अभियान के दौरान ये महिलाएं भाजपा में शामिल हुईं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने खुदैजा खातून को मिस कॉल नंबर 18002661001 से सदस्य बनाने के साथ अभियान की शुरुआत की। राज्यमंत्री ने कमल निशान का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
इसके बाद बारी-बारी से सबसे मिस कॉल और दुपट्टा ओढ़ाकर सदस्य बनाया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि तमाम प्रयास के बाद तीन तलाक जैसे कानून को स्वीकृति दी। यह सब मातृशक्ति को मुख्य भूमिका में लाने के लिए किया गया।
4 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा राज्यमंत्री व विधायकों में नीलकंठ तिवारी, रवींद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव ने अपने अपने विधानसभाओं के मतदाताओं से जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री के विकास से जुड़ी पुस्तिका मेरी काशी विकास के पथ पर बांटी गई। जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं था उनका फॉर्म भरवाया गया।
उधर, कंचनपुर में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने 1840 मुस्लिम महिलाओं को सदस्यता ग्रहण कराई। 1842 बूथों में से 927 बूथों के संकलन करने के बाद 9570 लोगों ने सदस्यता ली। मतदाता पुनरीक्षण के जिला प्रभारी राजेश राजभर के अनुसार 4865 मतदाताओं के फार्म भरवाए गए।