चर्चित गणितज्ञ आनंद कुमार पर बन रही फिल्म 'सुपर-30' की शूटिंग वाराणसी में होगी। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभायेंगे। वह इस फिल्म की शूटिंग के लिए इस माह के अंतिम हफ्ते में वाराणसी आएंगे। विकास बहल के निर्देशन में बनने जा रही सुपर-30 की शूटिंग के लिए बनारस में लोकेशन फाइनल है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें...
विज्ञापन
2 of 7
super 30
- फोटो : twitter
गुरुवार को फिल्म से जुड़े प्रोडक्शन टीम के सदस्यों ने गंगा पार रामनगर सहित कई जगहों पर शूटिंग के लिए लोकेशन को का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन और पूरी फिल्म यूनिट 25 जनवरी को बनारस आ जाएंगे। फरवरी के पहले हफ्ते के अंत तक यहां शूट पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
3 of 7
Mrunal Thakur
इस फिल्म में छोटे पर्दे की सीरियल कुमकुम भाग्य की बुलबुल यानि मृणाल ठाकुर पहली बार बतौर अभिनेत्री नजर आएंगीं। ऋतिक इस फिल्म में आनंद कुमार के संघर्षों के साथ एस रामानुजन अवॉर्ड और अब्दुल कलाम आजाद शिक्षा पुरस्कार प्राप्त करने तक के सफर को फिल्म के जरिये बताएंगे।
4 of 7
anand kumar
- फोटो : twitter
फिल्म की शूटिंग रामनगर किला,अहरौरा और वाराणसी के कई घाटों पर होगी। शूटिंग के लिए गुरुवार को प्रोडक्शन टीम के दिलीप कुमार सिंह व सुधीर सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स के सहयोग से विकास बहल के निर्देशन में बनने जा रही 'सुपर-30' इस वर्ष 23 नवंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 7
super 30
- फोटो : twitter
ऋतिक इन दिनों ‘सुपर-30’ पर काम कर रहे हैं। इसके लिए वो आनंद जैसा दिखने और उनकी तरह बात करना सीखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। खबर के मुताबिक ऋतिक बिहारी एक्सेंट सीखने के लिए रोज तकरीबन 2 घंटे तक अभ्यास कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह आनंद कुमार से फोन पर काफी देर तक बातचीत भी कर रहे हैं ताकि पूरी तरह से उनके बोलचाल के अंदाज को वह खुद में ढाल सकें।
विज्ञापन
6 of 7
आनंद कुमार
आनंद कुमार अपने 'सुपर-30' कार्यक्रम के लिए जाने जाते हैं, जिसके तहत आईआईटी प्रवेश परीक्षा पास करने की ख्वाहिश रखने वाले गरीब छात्रों की मदद की जाती है। आनंद इन 30 छात्रों की तैयारी करवाते हैं और तमाम संस्थाओं की मदद से इनकी फीस भी भरने की कोशिश करते हैं।
अगस्त 2017 में रितिक रोशन ने आनंद कुमार को मुंबई स्थित अपने घर में बुलाया था। इस मुलाकात की तस्वीर आनंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि 'देखिए ना वक्त अपनी रफ्तार से चलता रहा और पता भी नहीं चला कि कैसे 8 साल बीत गए।जब मशहूर स्क्रिप्ट राइटर संजीव द्त्ता ने मेरे जीवन पर बनने वाली फिल्म की कहानी का ख़ाका खींचा था।