महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में अस्सी घाट स्थित सुबह ए बनारस मंच पर होली के रंग योगासन के संग कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन
1 of 5
अस्सी घाट पर योगासन संग खेली फूलों की होली
- फोटो : अमर उजाला
महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में अस्सी घाट स्थित सुबह ए बनारस मंच पर होली के रंग योगासन के संग कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन
2 of 5
सूर्य नमस्कार के साथ शुरुआत
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को सुबह सूर्य नमस्कार के बाद जहां लोगों ने योग की विभिन्न क्रियाओं के माध्यम से निरोग रहने का संकल्प लिया, फूलों की होली भी खेली गई।
विज्ञापन
3 of 5
विदेशी पर्यटकों के साथ खेली गई फूलों की होली
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष जयदीप आर्य ने लोगों को योग से जुड़ी बारीकियां बताई। कहा कि योग ही सुखी जीवन का मुख्य आधार है। भागती दौड़ती जिंदगी के बीच खुद की सेहत के प्रति जागरूक रहना होगा।
4 of 5
लोगों को योग से जुड़ी बारीकियां बताई।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दी गई।
योग की कला देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में एडीएम राजातालाब गिरीश कुमार दिवेदी,एसडीएम प्रोटोकॉल बच्चू सिंह के साथ ही पतंजलि योगपीठ के मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।