फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पिया संग होली की मस्ती से सराबोर होंगी नवविवाहिताएं, पहली होली पर सबको रंगने की तैयारी

Mon, 29 Mar 2021 12:13 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
वाराणसी में होली पर एक दूसरे को रंग लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
होली का उमंग उस वक्त दोगुना हो जाता है जब पिया संग रंगों की बौछार हो। सोमवार को होली है। रंगों की फुहार में झूम कर मस्ती होगी। अपने-पराए के भाव से ऊपर उठकर हर कोई एक दूसरे को गले मिलेगा। यह मधुरिम बेला सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा। खुशियों के रंग से सराबोर लोग किस्म-किस्म के व्यंजन, मिठाई आदि अपने परिचितों को परोसेंगे। इस खुशनुमा माहौल में प्रेम उमड़ने के साथ रंगों का यह त्योहार भव्यता के शिखर को छूएगा।
वाराणसी में कई नवविवाहिताएं अपनी पहली होली पिया संग मनाने के लिए बेताब हैं। हमने बात की कुछ ऐसी ही नवविवाहिताओं से जिनके लिए उनकी यह पहली होली बहुत खास है। अगली स्लाइड पर क्लिक कर जानें क्या कहती हैं नवविवाहिताएं...।
विज्ञापन

2 of 8
शादी के बाद प्रिया व शुभेंद्रु की पहली होली। - फोटो : Self
परिवार के साथ मनाऊंगी होली
इंदिरानगर निवासी प्रिया चौधरी व शुभेंद्रु की शादी के बाद यह पहली होली है, इसके लिए दोनों उत्साहित हैं। प्रिया कहती हैं, होली मेरा बचपन से पसंदीदा पर्व है, अब ससुराल में यह मेरी पहली होली है तो इसे खास और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ सकती हूं। परिवार के बड़े-बजुर्गों के साथ-साथ पति को भी खूब रंग लागाऊंगी। 
विज्ञापन

3 of 8
शादी के बाद विकास व अर्चना की पहली होली। - फोटो : Self
पति को रंगों से करूंगी सराबोर
सिगरा निवासी अर्चना गुप्ता व विकास की शादी दिसंबर में हुई थी, उनकी शादी को अभी तीन महीने ही हुए हैं और शादी के बाद यह उनका पहला बड़ा त्योहार है। अर्चना बताती हैं कि विकास के साथ यह पहली होली होगी, उनको रंगों से सराबोर करने का इरादा है। ससुराल वालों का होली पर मुंह मीठा कराने के लिए मेवे की बर्फी भी बनाई है।

4 of 8
शादी के बाद सोनाली व राहुल की पहली होली। - फोटो : Self
ससुराल की पहली होगी बनेगी यादगार
चेतगंज निवासी सोनाली व राहुल की शादी पिछले साल 25 मई को हुई है। पति पत्नी दोनों ने शादी के बाद पहली होली को यादगार बनाने के लिए तैयारियां की हैं। राहुल ने होली के लिए घर पर ठंडाई बनाने की पूरी तैयारी की है। वहीं सोनाली ने ससुराल वालों के पसंद के पकवानों के साथ होली पर सभी के प्रिय दही बड़े भी बनाए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
सिगरा बैंक कालोनी में होली खेलतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
अपार्टमेंट में भी बिखरी होली की खुशियां
घर-मोहल्ले से लेकर शहर के विभिन्न अपार्टमेंट में भी होली की खुशियां रविवार से ही छाई रहीं। लहरतारा स्थित महावीर हाइट्स, सिगरा स्थित आशियाना अपार्टमेंट, सुंदरपुर स्थित रुद्रा में भी होलिका दहन के साथ होली के सांस्कृतिक आयोजन हुए। लहरतारा स्थित महावीर हाइट्स के संजू जायसवाल ने बताया कि सोसाइटी में रहने वाले परिवारों ने रविवार को एक साथ मिलकर होलिका दहन में शामिल होंगे। मंगलवार को सोसाइटी क्लब हाउस के पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 8
सिगरा बैंक कालोनी में होली खेलतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर छाया होली का उल्लास
रंगों का त्योहार होली की दीवानगी का गवाह सोशल मीडिया भी बना। फेसबुक, इंस्टाग्राम पर होली की खुमारी दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर हफ्तों पहले से ही होली पर्व की धमक दिखाई देने लगी थी। होली पर आधारित तरह-तरह के विडियो, मीम्स, फोटो आदि लोग खूब शेयर कर रहे थे।
विज्ञापन

7 of 8
सिगरा में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बच्चों की पिचकारी से निकलने लगा रंग
होली पर्व को लेकर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। रंगों से भरी पिचकारी के साथ बच्चे खूब धमाल मचा रहे हैं। आते-जाते लोगों पर पिचकारी से रंगों के फुहार बरसाए जा रहे हैं। रंगों से भरे गुब्बारे हर किसी को रंगों से सराबोर कर रहे हैं। मोहल्लों की गलियों और घरों के छतों, घाटों पर बच्चे रंग खेलते हुए नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
लंका क्षेत्र में होली की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
दिन भर चली खरीदारी
होली को लेकर रविवार को भी खरीदारी हुई। बाजार में आखिरी दिन पिचकारी ओर रंगों की खूब बिक्री हुई। बच्चों ने अपने पसंद की विभिन्न डिजाइन वाली पिचकारी खरीदी। लंका, सुंदरपुर, गोदौलिया, सिगरा, गुरुबाग, लक्सा में देर शाम तक पिचकारी और रंग-गुलाल की खरीदारी होती रहीं। इसके अलावा खोवा और रेडीमेड गुझिया भी दुकानों पर खूब बिके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें