फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में हिंदू-मुस्लिम महिलाओं ने मिलकर खेली होली, तीन तलाक पर गाए विशेष गीत

Thu, 01 Mar 2018 02:06 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
holi - फोटो : अमर उजाला
धर्म की नगरी काशी रंगों के त्योहार होली में सराबोर है। सोमवार को रंगभरी एकादशी, मंगलवार को चिता भस्म की होली ने जहां लोगों को आकर्षित किया वहीं बुधवार को मुस्लिम महिलाओं ने होली खेलकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। इतना ही नहीं तीन तलाक खत्म होने और राम मंदिर निर्माण के लिए  मुस्लिम महिलाओं ने गीत भी गाए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 7
holi - फोटो : अमर उजाला

विशाल भारत संस्थान व मुस्लिम महिला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में हिन्दू-मुस्लिम महिलाओं ने बुधवार को गुलाल और फूलों से होली खेलकर सौहार्द का संदेश पूरे देश को दिया। ढ़ोलक-मजीरे पर सभी ने मिलकर होली के गीत गाये। बेहद ही ख़ुशनुमा सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। 
 
विज्ञापन

3 of 7
holi - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिलाओं ने एक गीत गाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन तलाक खत्म करने के लिए बधाई दी और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दोनों धर्मों को साथ आकर एक साथ मिलकर काम करने की अपील भी की। 

 

4 of 7
holi - फोटो : अमर उजाला
नाजनीन अंसारी की ओर से बनाए गए खास लोकगीत मोदीजी के धनबदवा ऐ सखी, कईले खत्म तलकवा ए सखी गाया गया। इसके अलावा इस मौके पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भी संदेश देते हुए मुस्लिम महिलाओं ने एक और गीत गाया।  

 
विज्ञापन

5 of 7
holi - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिलाओं ने हिंदू बहनों को गुलाल, अबीर लगाकर धार्मिक एकता का संदेश दिया। इस मौके पर फूलों की होली खेलकर दोनों धर्मों की महिलाओं ने रंगों के केमिकल से बचने की अपील भी की। ढ़ोलक-मजीरे पर सभी ने मिलकर होली के गीत गाये। बेहद ही ख़ुशनुमा सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। 
विज्ञापन

6 of 7
hlo - फोटो : अमर उजाला

मुस्लिम महिलाओं ने हिंदू बहनों को गुलाल, अबीर लगाकर धार्मिक एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
holi - फोटो : अमर उजाला

मुस्लिम महिलाओं ने हिंदू बहनों को गुलाल, अबीर लगाकर धार्मिक एकता का संदेश दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें