अभी कुछ दिन पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत विवादों के घेरे में थी। फिल्म पर कई राजपूत संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था। इस बार एक और फिल्म आ रही है जिसका विरोध शुरू हो गया। यह फिल्म है सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की। नाम है लवरात्रि। यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में फंसती नजर आ रही है। यूपी के कई जिलों में हिंदू संगठनों ने इस फिल्म का विरोध किया है। बलिया में हिंदू जागरण मंच ने सलमान खान का पूतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
नवरात्रि से पहले रिलीज होने वाली फिल्म लवरात्रि के विरोध में बलिया में हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मंगल देव चौबे के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम हल्दी चट्टी पर अभिनेता सलमान खान का पूतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंगल देव चौबे ने कहा कि हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता जिले के कोने- कोने इस फिल्म का विरोध करेंगे। सिनेमा घरों में चलने नहीं देंगे।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
इसके लिए कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित है और विरोध अनवरत जारी रहेगा। आने वाले दिनों में जिले भर में विरोध किया जाएगा। इनका आरोप है कि फिल्म का नाम उनके पवित्र त्योहार के नाम को बिगाड़कर रखा गया है। उनका तर्क है कि अगर इस फिल्म को दिखाया गया तो समाज में लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। श्वि हिंदू परिषद ने भी इस फिल्म का विरोध किया है।
4 of 5
loveratri
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि लवरात्रि को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और अभिराज मीनावाला इसके डाइरेक्टर हैं।ये एक लव स्टोरी फिल्म है। इस फिल्म से सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा और वरीना हुसैन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इससे पहले जब लवरात्रि का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब भी विरोध के सुर उठे थे।
अभी हाल में में फिल्म की स्टारकास्ट प्रमोशन के सिलसिले में वाराणसी आए थे। ‘लवरात्रि’ के प्रमोशन के लिए काशी पहुंचे आयुष और वारिना ने कहा कि उनकी फिल्म में प्यार को उत्सव की तरह दिखाया गया है। फिल्म में ना किसी का दिल टूटेगा और ना ही कोई बेवफा होगा। इसमें दिल मिल रहे हैं और प्यार को प्यार मिलता है। फिल्म पूरे परिवार के साथ देखी जा सकती है।