पवनसुत की भक्ति के आकंठ डूबी काशी में शनिवार की सुबह श्री हनुमान ध्वजा यात्रा सभी के आकर्षण का केंद्र रही। शिव के अवतार महाबली हनुमान के जन्मोत्सव पर चारों ओर जय हनुमान ज्ञान गुणसागर, जय कपिश तिहुं लोक उजागर... की गूंज मंदिरों के साथ गलियों और चौराहों पर भी गूंजती रही। आगे की स्लाइड्स देखें...
विज्ञापन
2 of 10
hanuman jayanti
- फोटो : अमर उजाला
केसरिया रंग में रंगी काशी के हनुमान मंदिरों में भोर की आरती के बाद से ही लंबी कतारें लग गईं। ध्वजा यात्रा के माध्यम से भक्तों ने ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह ध्वजा संकटमोचन के दरबार में अर्पित की।
विज्ञापन
3 of 10
hanuman jayanti
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से देर रात तक दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। श्री हनुमत सेवा समिति की ओर से भिखारीपुर तिराहे से 60 फीट लंबे रथ पर सजी रामदरबार की झांकी निकली।
4 of 10
hanuman jayanti
- फोटो : अमर उजाला
संकट मोचन की कीर्तन मंडली हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए साथ-साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
5 of 10
hanuman jayanti
- फोटो : अमर उजाला
ध्वजा यात्रा में 201 आरती की थालियों के साथ सैकड़ों महिलाओं का समूह रामनाम का जप करते हुए चल रहा था।
विज्ञापन
6 of 10
hanuman jayanti
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान जी के भक्ति गीतों पर थिरकते हुए भक्तों का हुजूम भी साथ-साथ चल रहा था। पांच किलोमीटर का सफर पैदल तय करके भक्तों ने रामनाम का जप करते हुए संकटमोचन के दरबार में ध्वजा अर्पित कर बाबा से आशीष लिया।
विज्ञापन
7 of 10
hanuman jayanti
- फोटो : अमर उजाला
हजारों की संख्या में भक्तों का रेला हाथ में लाल ध्वजा लिए भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए जय हनुमान का जयघोष करते हुए चल रहा था।
8 of 10
hanuman jayanti
- फोटो : अमर उजाला
सड़क के दोनों तरफ ध्वजा यात्रा की झांकियों को देखने के लिए लोगों की कतार लगी रही। संकटमोचन दरबार में बाबा को सवा ग्यारहमनी का प्रसाद भी चढ़ाया गया।
9 of 10
hanuman jayanti
- फोटो : अमर उजाला
यात्रा में मुंबई, अहमदाबाद, सूरत समेत वाराणसी और आसपास के जिलों के भक्तों ने भी भागीदारी की। ध्वजा अर्पण करने के बाद हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया।