सीएम योगी आदित्यनाथ भी सीर गोवर्धनपुर स्थित मंदिर गए। सीएम का स्वागत सेवादारों ने रुमाल बांधकर किया। मुख्यमंत्री ने सभी भक्तगणों और श्रद्धालुओं को सद्गुरू रविदास जी की जयंती के अवसर पर लख लख बधाइयां दी।
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ भी सीर गोवर्धनपुर स्थित मंदिर गए।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में आज संत रविदास की जयंती मनाई जा रही है। जिसे लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आज प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ भी सीर गोवर्धनपुर स्थित मंदिर गए। सीएम का स्वागत सेवादारों ने रुमाल बांधकर किया। मुख्यमंत्री ने सभी भक्तगणों और श्रद्धालुओं को सद्गुरू रविदास जी की जयंती के अवसर पर लख लख बधाइयां दी।
विज्ञापन
2 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत निरंजन दास से बातचीत की।
- फोटो : अमर उजाला
सीर गोवर्धनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत निरंजन दास से बातचीत की। सीएम ने कहा कि भक्ति के साथ साथ कर्मसाधना को सद्गुरू ने सदैव महत्व दिया। मन चंगा तो कठौती में गंगा कह के उन्होंने समाज को कर्म का बड़ा ही व्यापक संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सद्गुरू निरंजन दास से मुलाकात करके उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भेजा गया शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन
3 of 5
मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश दिया
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आज बड़ा पावन दिन है। आज से 646 वर्ष पूर्व काशी की इस पावन धरा पर एक दिव्य ज्योति का प्रकटीकरण हुआ, जिन्होंने तत्कालीन भक्तिमार्ग के प्रख्यात संत सद्गुरु रामानंद जी महाराज के सानिध्य में अपनी तपस्या और साधना के माध्यम से सिद्धि प्राप्त की थी।
4 of 5
सीएम योगी ने माल्यार्पण किया
- फोटो : अमर उजाला
आज उसी सिद्धि के प्रसाद स्वरूप मानवता के कल्याण का मार्ग किस तरह प्रशस्त हो रहा है, ये हम सबको स्पष्ट दिखाई देता है। मैं आज सबसे पहले केंद्र और राज्य सरकार की ओर से उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, भक्तों और सीर गोवर्धन से जुड़े सभी शुभचिंतको के प्रति लख लख बधाई देता हूं।
हम सब जानते हैं कि भक्ति के साथ साथ कर्मसाधना को सद्गुरु ने सदैव महत्व दिया। उन्होंने मन चंगा तो कठौती में गंगा कह के समाज को कर्म का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजा गया संदेश पढ़ा।