फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन ग्रुप की 75 महिलाएं पहली बार आईं काशी, इनका काम जानकर आप भी करेंगे सलाम

Tue, 08 Jan 2019 10:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 6
green group
मिर्जापुर जिले के नक्सल प्रभावित पांच गांवों की 75 महिलाएं काशी दर्शन करने आई हैं। कई घाटों का भ्रमण करने के बाद मां गंगा और संकट मोचन मंदिर में उन्होंने दर्शन-पूजन किया। नक्सल क्षेत्र की 75 महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत काशी भ्रमण पर भेजा गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
green group - फोटो : amar ujala
एसपी विपिन मिश्रा ने ग्रीन ग्रुप की महिलाओं की टोली को रविवार की दोपहर दो बसों से हरी झंडी दिखाकर वाराणसी रवाना किया। होप संस्था और मिर्जापुर पुलिस के सहयोग से नक्सल प्रभावित क्षेत्र राजगढ़, पुनरिया, भवानीपुर, पुड़ी, धनसेरिया से ग्रीन ग्रुप की महिलाएं काशी दर्शन के लिए पहुंची। संस्था के दिव्यांशु उपाध्याय के नेतृत्व में रविवार दोपहर वह अस्सी घाट पहुंची तो उनकी खुशी देखते बन रहीं थी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
green group - फोटो : amar ujala
महिलाओं ने गंगाजल स्पर्श कर मस्तक पर लगाया और माता गंगा की जयकार की। इसके बाद तुलसी घाट, वीर भद्रमिश्र घाट, भदैनी घाट, जैन घाट, प्रभु घाट, मां आनंदमयी घाट, निषादराज घाट सहित अन्य घाटों का भ्रमण किया। संस्था के सदस्यों ने उन्हें घाटों के इतिहास के बारे बताया। क्रूज और बड़ी नावों को देखकर महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं। इसके बाद उन्होंने संकट मोचन मंदिर में दर्शन किया। एक साथ हरी साड़ियों में इन महिलाओं को देख लोग उनके बारे में जानकारी ले रहे थे। 

 

4 of 6
green group - फोटो : amar ujala
पहली बार काशी दर्शन के लिए आईं वृद्ध मालती देवी, उमा देवी, सरिता देवी समेत सभी महिलाओं ने कहा कि काशी दर्शन से हमारा जीवन धन्य हो गया। एसपी ने बताया कि काशी भ्रमण कर अनुभव प्राप्त करने व वापस आकर क्षेत्र की महिलाओं को अपने अनुभवों के माध्यम से नक्सल उन्मूलन में पुलिस के सहयोग के लिए महिलाओं को चयनित किया गया था। 

 
विज्ञापन

5 of 6
green group - फोटो : amar ujala
बताते चलें कि ग्रीन ग्रुप की ये महिलाएं गांव में नशा और जुए का विरोध करती हैं। बच्ची के जन्म पर उत्सव मनाती हैं। साथ ही ऐसा करने को प्रेरित करती हैं। गांव के विकास के लिए मुखर रहती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
green group - फोटो : amar ujala
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक मड़िहान विजय शंकर सिंह पटेल, पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक गोरख नाथ सिंह, निरीक्षक यातायात कृष्णानंद राय के साथ ही होप संस्था के दिव्यांशु उपाध्याय व सहयोगियों सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें