फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोसी उपचुनाव: 11 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद, 2017 के मुकाबले कम हुआ मतदान

Mon, 21 Oct 2019 07:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
1 of 7
वोटिंग शुरू। - फोटो : अमर उजाला
घोसी विधानसभा उपचुनाव के मतदान में मतदाताओं में उत्साह नहीं दिखा। कई बूथों पर 12 बजे से सन्नाटा पसरा दिखा। कुछ बूथों पर सुबह मतदाताओं की कतारें दिखीं। यही वजह रही कि पिछले 2017 के विधान सभा चुनाव की अपेक्षा इस बार 8.8 प्रतिशत कम मतदान हुआ। अमिला, पवनी, भावरकोल, लैरो दोनवार मतदान केंद्र के बूथ संख्या 378  पर ईववीएम खराब हो गई। यहां 20 मिनट से लेकर एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। विधान सभा के कुल 454 बूथों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। 50.10 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

2 of 7
सोमवार को सुबह सात बजे से ही सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरु हुआ। शुरु में गति धीमी रही लेकिन बाद में धीरे-धीरे इसमें तेजी आती गई। कई बूथों पर 10 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान हुआ था। लेकिन 11 बजे तक औसतन  23.62 प्रतिशत  मतदाता अपने मतदाधिकारों का प्रयोग कर चुके थे। अमिला स्थित मतदान केंद्र के बूथ संख्या 34 का ईवीएम खराब हो गया।
विज्ञापन

3 of 7
पीठासीन की सूचना पर आए विशेषज्ञों ने इसे ठीक किया तब जाकर सवा घंटे विलंब से लैरो में 8.14 बजे पहला मत पड़ सका। एक बजे तक 33.13 प्रतिशत मतदान हो गया था जबकि  तीन बजे तक 44.44 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान समाप्त होने तक कुल 50.10 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इस उपचुनाव में मतों का प्रतिशत पिछले चुनाव  की अपेक्षा 8.8 प्रतिशत कम रहा।

4 of 7
सपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी ने की शिकायत: 
सपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने जिला प्रशासन पर जानबूझकर ईवीएम खराब कराने का आरोप लगाया हे। उन्होंने कुर्थी जाफरपुर  और दादनपुर सहित कई बूथों पर पुलिस कर्मियों द्वारा मतदाताओं को रोके जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव पर्यवेक्षक से शिकायत की है।
विज्ञापन

5 of 7
घोसी विधानसभा के उपचुनाव में कुल ग्यारह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 4,23,952 मतदाता करेंगे। इनमें 1,9,5094 महिलाएं तो 2,28,454 पुरुष मतदाता शामिल हैं। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन

6 of 7
उपचुनाव में बसपा से अब्दुल कय्यूम अंसारी, कांग्रेस से राजमंगल यादव, भारतीय जनता पार्टी से विजय कुमार राजभर, भाकपा से शेख हिसामुद्दीन, भासपा से नेबुलाल, पीस पार्टी से फोजैल अहमद, निर्दलीय के रुप में सपा समर्थित पूर्व विधायक सुधाकर सिंह के अलावा जितेंद्र सिंह चौहान, दिलीप कुमार वर्मा, शरदचंद, रामभवन भी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इनके भाग्य का फैसला करने के लिए कुल 4,23,952 मतदाता अपने मत का उपयोग सोमवार को ईवीएम मशीन में किया। महिला मतदाताओं के सापेक्ष 33360 अधिक पुरुष मतदाताओं अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें