फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगी की हत्या के बाद इस मफिया की पत्नी ने कहा, जेल में पति की हत्या करा सकते हैं पुलिस अधिकारी

Sat, 14 Jul 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
1 of 5
ramesh singh kaka - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अब मऊ जिले के कुख्यात अपराधी को भी जेल में जान का खतरा सताने लगा है। मफिया की पत्नी ने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र भेजकर पुलिस और जेल अधिकारियों पर अपने पति की हत्या कराए जाने की आशंका जताई है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
ramesh singh kaka - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने प्रार्थनापत्र में कहा है कि जिस प्रकार से मुन्ना बजरंगी की हत्या बागपत जेल के पुलिस अधिकारियों ने करा दी, उसी प्रकार ये अधिकारी मेरे पति की हत्या कराने की फिराक में हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि उसके पति को गोरखपुर जेल से किसी अन्य जेल में शिफ्ट करवाकर अधिकारी हत्या करा सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
ramesh singh kaka - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जेल में बंद अपराधी रमेश सिंह काका पत्नी परदहां ब्लाक की प्रमुख मीना सिंह ने कहा है कि उसके भतीजे मुन्ना सिंह की हत्या सदर विधायक मुख्तार अंसारी ने कराई थी। जिसके कारण मुख्तार अंसारी से उसके पति की दुश्मनी हो गई है। 

 

4 of 5
ramesh singh kaka - फोटो : अमर उजाला
अब शासन प्रशासन उसके पति रमेश को मुख्तार अंसारी का खास शूटर बताकर हत्या की साजिश कर सकता है। मीना सिंह ने आशंका जताई है कि किसी अन्य जेल में ले जाते समय पुलिस और जेल अधिकारी उसके पति की हत्या करा सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ramesh singh kaka - फोटो : अमर उजाला
मीना ने उच्चस्तरीय जांच कराकर पति की रक्षा की गुहार लगाई है। उसने प्रार्थनापत्र की प्रतियां पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी और आजमगढ़, डीआईजी जेल, कारागार अधीक्षक और एसएसपी गोरखपुर को भी भेजा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें