फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में गंगा के तेवर से टेंशन: वरुणा पार इलाकों में पलायन तेज, शवदाह के लिए कतार, तस्वीरों में देखें हाल

Sun, 21 Aug 2022 05:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
वाराणसी में बाढ़ की आशंका - फोटो : अमर उजाला
बनारस में गंगा के तेवर से टेंशन बढ़ गई है। गंगा का जलस्तर अब तेजी से लाल निशान की ओर बढ़ रहा है। जलस्तर की रफ्तार में उतार और चढ़ाव के साथ ही गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर से मात्र 49 सेंटीमीटर नीचे बह रहा है। गंगा के रौद्र रूप के कारण वरुणा में पलट प्रवाह ने तटवर्ती इलाकों में पलायन तेज कर दिया है। वरुणा कॉरिडोर पूरी तरह से पानी में समा गया है और शास्त्री घाट पर भी पानी ऊपर चढ़ने लगा है। वरुणा पार के 35 परिवारों को बाढ़ राहत शिविर में पहुंचाया गया। इधर, मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पूरी तरह डूब गए हैं।

हरिश्चंद्र घाट पर गलियों में शवदाह किया जा रहा है और मणिकर्णिका घाट पर छतों पर शवदाह हो रहा है। जगह कम पड़ने के कारण लोगों को तीन से चार घंटे तक इंतजार भी करना पड़ रहा है। घाट के किनारे के निवासियों, सैलानियों, नाविकों सहित सभी को घाटों पर जा कर घूमने फिरने, नहाने तथा बोटिंग आदि को प्रतिबंधित कर दिया गया है। गंगा घाट पर जल पुलिस को निगरानी के लिए लगाया गया है। 

विज्ञापन

2 of 9
बनारस में बढ़ता जा रहा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
बनारस में गंगा अभी खतरे के निशान 71.262 मीटर से 1.68 मीटर नीचे है।  शनिवार शाम छह बजे दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से 69.58 मीटर पहुंच गया था। वहीं सामने घाट इलाके में नाले के रास्ते पानी ज्ञानप्रवाह होते हुए प्रवेश करने लगा। 
विज्ञापन

3 of 9
डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने किया। इस दौरान मौजूद एडीएम वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि सभी रैन बसेरों, बाढ़ राहत शिविरों को आज से ही चालू कर दिया जाए। उन्होंने एडीएम सिटी और एनडीआरएफ की टीम के साथ अस्सी घाट से लेकर नमो घाट होते हुए नदी के मुहाने तक बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। 

4 of 9
वरुणा पार इलाके का नजारा - फोटो : अमर उजाला
गंगा में बढ़ाव होने से वरुणा में पलट प्रवाह का दौर शुरू हो चुका है। काशी में कैंटोमेंट से होते हुए आदिकेशव घाट जाकर गंगा में मिलने वाली वरुणा शहर के बीच से होकर निकली है। वरुणा में आई बाढ़ को लेकर तटवर्ती इलाकों में रहने वाले पलायन करना शुरू कर चुके हैं और अपने सामानों को सुरक्षित मकान के ऊपरी तल पर पहुंचाने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
वरुणा पार इलाके से पलायन शुरू - फोटो : अमर उजाला
वरुणा में पलट प्रवाह के कारण कॉरिडोर डूब गया है और निचले इलाकों में वरुणा का पानी घरों प्रवेश करने लगा है। वरुणा का पानी घरों में घुसने के कारण काफी संख्या में लोगों ने प्रथम तल पर शरण ली है। वहीं सर्वाधिक निचले इलाकों के लोगों ने अपना घर छोड़कर सुरक्षित ठिकाने और बाढ़ शिविर में जगह लेनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

6 of 9
ढेलवरिया क्षेत्र में बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
वरुणा नदी में पलट प्रवाह से नदी के किनारे बसे सैकड़ों परिवारों के घरों में पानी घुस गया। कई लोगों ने घर छोड़ कर ऊंचाई पर टेंट लगा लिया है। सरैयां से नक्खी घाट तक वरुणा नदी के किनारे हजारों परिवार पक्के और अस्थायी आवास में रहते हैं। घरों में कमर जितना पानी आ चुका है। सामान छतों पर पहुंचा दिया गया है। 
विज्ञापन

7 of 9
नमो घाट के ऊपर तक आया पानी - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ को देखते हुए भले ही बाढ़ राहत कंट्रोल रूम का नंबर सार्वजनिक कर दिया गया है, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही है। अधिकांश तटवर्ती इलाकों में बाढ़ चौकियां अब तक स्थापित नहीं की गई हैं ना ही विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं। 

8 of 9
सामान के साथ पलायन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
संभावित बाढ़ग्रस्त इलाकों को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड में है। काशी और वरुणा जोन में विशेष एहतियात बरतने का निर्देश पुलिस आयुक्त ने दिया है। बाढ़ग्रस्त इलाके सामनेघाट और वरुणा जोन के सरैया, पुलकोहना, नक्खीघाट और पुरानापुल आदि इलाकों के पुलिस चौकियों को अलर्ट किया गया है। सुरक्षा और कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने डीसीपी काशी और वरुणा जोन को निर्देशित किया है कि इलाकों में गश्त जारी रहे। 
विज्ञापन

9 of 9
ललिता घाट के सामने गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
जल पुलिस को भी अलर्ट किया गया है कि वह लगातार घाटों पर चक्रमण करते हुए लोगों को आगाह करें। घाटों पर अनावश्यक किसी को नहीं जाने दिया जाए।  डीसीपी काशी आरएस गौतम ने शनिवार की दोपहर नाव पर सवार होकर गंगा घाटों और जल भराव वाले स्थानों का जायजा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें