फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए संकष्टी गणेश चतुर्थी पर क्यों देते हैं चंद्रमा को अर्घ्य

Thu, 24 Jan 2019 10:52 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
ganesh utsav - फोटो : ganesh utsav
सनातन धर्म में भगवान श्रीगणेश सबसे पहले पूजे जाते हैं। किसी भी कार्य की शुरुआत बिना गणेश पूजन के नहीं होती। इसलिए गणेश को मंगलकर्ता और विघ्नहर्ता भी बोलते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 8
modak
श्री गणेश का प्राकट्य महोत्सव 24 जनवरी को है गणेश जी माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को प्रकट हुए थे इसलिए यह दिन संकष्टी गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। इस बार संकष्टी गणेश चतुर्थी 23 जनवरी बुधवार की आधी रात 11:59 पर लगेगी और अगले दिन 24 जनवरी गुरुवार की रात 8:54 तक रहेगी। चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर गणेश जी की पूजा की जाती है।
विज्ञापन

3 of 8
Ganesh Chaturthi
ज्योतिषविद् विमल जैन ने बताया कि व्रत के दिन सुबह सभी नित्य कर्म करके अपने इष्ट देवी देवता की पूजा करने के बाद गणेश चतुर्थी के व्रत का संकल्प लेना चाहिए। पूरे दिन निराहार और निराजन व्रत रखना चाहिए। शाम के समय फिर से स्नान करके गणेश जी की पंचोपचार दशोपचार या षोडशोपचार पूजा अर्चना करनी चाहिए।

4 of 8
god - फोटो : god
गजानन को दूब और लड्डू बहुत पसंद है, इसलिए उन्हें दूब की माला, फल, मेवे और लड्डू जरूर चढ़ाना चाहिए। गणेश प्राकट्य महोत्सव पर तिल और गुड़ से बने लड्डू चढ़ाने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और गणेश जी प्रसन्न होंगे। 
विज्ञापन

5 of 8
Ganesha
इस व्रत को महिला पुरुष के साथ-साथ विद्यार्थी भी रख सकते हैं। क्योंकि नाम के अनुसार संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत सभी कष्टों को हर लेता है और सभी मनोकामनाएं पूरी करता है। संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत 4 साल या 14 साल तक करने से गणेश जी की कृपा आप और आपके परिवार पर बनी रहती है।
विज्ञापन

6 of 8
worship
विमल जैन ने बताया कि श्री गणेश की विशेष कृपा पाने के लिए श्री गणेश स्तुति, संकटनाशन श्री गणेश स्तोत्र, श्री गणेश सहस्त्रनाम, गणेश चालीसा और गणेश का मंत्र स्तोत्र जरूर करना चाहिए। श्री गणेश पुराण के अनुसार पूरी आस्था के साथ किए गए संकष्टी गणेश चतुर्थी के व्रत से जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली की वृद्धि होती है। साथ ही सभी कष्टों से निवारण मिलता है।
विज्ञापन

7 of 8
god - फोटो : god
श्री गणेश की प्राकृतिक कथा का वर्णन ब्रह्मपुराण में है। उसमें लिखा है कि मां पार्वती ने अपने देश की मेल से भगवान गणेश का सृजन किया और उन्हें द्वार पर बिठाकर स्नान करने चली गई। तभी वहां उनके पति शिव जी आ गए और गणेश ने मां की आज्ञा अनुसार शिव जी को अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

8 of 8
lord shiva
इस पर शिवजी क्रोधित हो गए और गणेश जी का सिर धड़ से अलग कर दिया। गणेश जी का सिर चंद्रमा पर जाकर टिक गया। बाद में शिव जी ने नवजात हाथी का सिर गणेश जी को लगा दिया। गणेश जी का सिर चंद्रमा पर सुशोभित हो गया, तभी से चंद्रमा को अर्घ्य देने की मान्यता भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें