फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में गांधी और शास्त्री की जयंती पर दिखा उत्साह, देखें तस्वीरें

Wed, 03 Oct 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
पूर्वांचल में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मंगलवार को मनाई गई। इस दौरान हर जिले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बनारस में स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में पूरे उत्साह के साथ दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। आगे की स्लाइडस में देखें...
विज्ञापन

2 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
मऊ में नगर सहित जिले के शिक्षण संस्थाओं सहित सरकारी, गैर सरकारी सहित विभिन्न संगठनों की तरफ से गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

3 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
बलिया जनपद में आज गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। स्कूल एवं विभिन्न संस्थाओं में गोष्ठी की गई। झंडारोहण भी किया गया। 

4 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
गाजीपुर में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई। डीएम ने राइफल क्लब में गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पथ पर चलने का संकल्प लिया। एसपी यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन में स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई। विभिन्न दलों के नेताओं ने गांधी और शास्त्री पार्क में बापू और शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रभात फेरी निकाली गई।  
विज्ञापन

5 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
सोनभद्र में जिले में महात्मा गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई गई। कलेक्ट्रेट में डीएम अमित कुमार सिंह और पुलिस लाइन में एसपी ने ध्वजारोहण किया। जिला अस्पताल में डीएम ने मरीजों को फल वितरित किया। स्कूलों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। 
विज्ञापन

6 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
आजमगढ़ जिले में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। चित्र पर माल्यार्पण किया गया। गोष्ठी में दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह छह विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गई। स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता हुई। सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण के साथ ही गोष्ठी का आयोजन किया गया। दौड़, पेंटिंग प्रतियोगिता और स्वच्छता के क्षेत्र में लोगों को पुरस्कृत किया गया।          

 
विज्ञापन

7 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
जौनपुर में सत्य अहिंसा का मंत्र देने वाले महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान की टेर देने वाले लाल बहादुर शास्त्री की जयंती स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई। विभिन्न संगठनों की ओर से जगह जगह सफाई अभियान चलाया गया और रैली निकाली गई। शिक्षण संस्थानों में बापू औप शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई। 

8 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
भदोही में देश की दो विभूतियों की जयंती को मनाई गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रभातफेरियां निकाली गईं और गोष्ठियां हुईं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सीतामढ़ी में प्रभातफेरी निकाली गई। ज्ञानपुर के मुखर्जी पार्क में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। 

9 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
मिर्जापुर में जिले में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई। इस दौरान सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। सभी विभागों में सफाई अभियान चलाया गया और विविध आयोजन किए गए। स्कूलों में मैराथन दौड़ हुई और प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन

10 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
चंदौली में जिले में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। सुबह जगह-जगह प्रभात फेरी निकाली गई और रामधुन का गान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें