फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल-सूर्य से कैंची धाम तक: जौनपुर के पंडालों में दिख रही भारतीय संस्कृति की झलक, रामायण की झांकियां; तस्वीरें

Fri, 16 Oct 2026 05:53 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

शहर में दुर्गा पूजा पंडालों में भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था की झलक देखने को मिल रही है। कहीं कमल और सूर्य की आकृति से पंडाल सजाए गए हैं तो कहीं कैंची धाम की प्रतिकृति आकर्षण का केंद्र बनी है। धार्मिक ग्रंथों की विशाल प्रतिकृतियां और रामायण से जुड़ी झांकियां देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
1 of 7
वेद-पुराण की झलक। - फोटो : संवाद
जौनपुर जनपद में करीब ढाई हजार स्थानों दुर्गा पूजा के पंडाल स्थापित हैं। लेकिन इस बार सिर्फ मां दुर्गा की प्रतिमाओं और आकर्षक सजावट तक सीमित नहीं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
आकर्षण का केंद्र बना पंडाल। - फोटो : संवाद
शहर और आसपास के क्षेत्रों में कहीं कमल की पंखुड़ियों और सूर्य की किरणों जैसी आकृतियों से पंडाल तैयार किए गए हैं तो कहीं कैंची धाम की प्रतिकृति और धार्मिक ग्रंथों के माध्यम से भारतीय संस्कृति व ज्ञान परंपरा को दर्शाया गया है। 
विज्ञापन

कन्हईपुर में वेद, पुराण, उपनिषद और श्रीमद्भगवद्गीता की विशाल प्रतिकृतियां, जबकि वाल्मीकि रामायण पर आधारित झांकियां श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही हैं। कोतवाली तिराहे पर कमल और सूर्य की आकृतियों से सजा पंडाल अपनी कलात्मक बनावट के कारण आकर्षण का केंद्र बना है। 

4 of 7
कैंची धाम का दृश्य भी। - फोटो : संवाद
रासमंडल में कैंची धाम की आकृति पर आधारित पंडाल तैयार किया गया है। मियापुर में मायाजली संस्था की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा में देवी के दस भुजाओं वाले स्वरूप को अलग अंदाज में दर्शाया गया है। आठ भुजाओं में शस्त्र हैं, जबकि सामने की दो भुजाएं एक-दूसरे पर रखी गई हैं।
विज्ञापन

5 of 7
देखने को पहुंचने लगे लोग। - फोटो : संवाद

कन्हईपुर की झांकी में श्रीमद्भगवद्गीता को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इसके आवरण पर भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन का चित्र है। आसपास वेद, पुराण और उपनिषद की विशाल प्रतिकृतियां सजाई गई हैं। इसी क्षेत्र में वाल्मीकि रामायण पर आधारित झांकियां भी तैयार की गई हैं।

विज्ञापन

6 of 7
देवी दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा। - फोटो : संवाद

महर्षि वेदव्यास और वन्यजीवों की आकृतियों वाली झांकी के जरिये धार्मिक परंपरा और प्रकृति को एक साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। पंडालों की अलग-अलग विषयवस्तु और कलात्मक सजावट दुर्गा पूजा को धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का स्वरूप भी दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जाैनपुर के कई पंडालों में विराजमान हो गईं प्रतिमाएं। - फोटो : संवाद
दुर्गा पूजा महासमिति के महा सचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी नवरात्र को लेकर सभी समितियों में उत्साह है। अव्वल आने वाली समितियों को सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें