कई इलाकों में भर गया पानी।
- फोटो : अमर उजाला
पिपरी गांव में जेनरेटर के सहारे रात गुजार रहे हैं ग्रामीण
चौबेपुर इलाके में नाद नदी के बीच बसे पिपरी गांव में जेनरेटर के सहारे लोगों को रात गुजारनी पड़ रही है। पिपरी गांव में बेला धौरहरा मार्ग, बेला बर्थरा खुर्द मार्ग का संपर्क टूट गया है। हर तरफ पानी ही पानी है। एहतियातन बिजली निगम की ओर से बिजली काट दी गई है। यहां अंधेरा छाया है। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से 7 जेनरेटर मंगाए हैं। दो नाव चलाई जा रही है। ताकि रोजमर्रा की जिंदगी चल रही है। बर्थरा खुर्द, अजांव टाड़पर, मठिया, हरिहरपुर, टेकुरी, लक्ष्मीसेनपुर, भगवानपुर गांवों में दिक्कत है।