फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी: फायर ब्रिगेड ने की जांच, आग से बचाव के विशेष इंतजाम किए जा रहे; 85 पंडालों को अग्निशमन विभाग से अनुमति

Mon, 19 Oct 2026 04:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में दुर्गा पूजा पंडालों में आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग ने जांच अभियान चलाया। सुरक्षा मानकों की पड़ताल के बाद 85 पंडालों को अग्निशमन विभाग से अनुमति दी गई है। पंडालों में आग बुझाने के उपकरणों समेत अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। विभाग की टीम सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
1 of 7
सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बद्रीनाथ की थीम पर बना पंडाल। - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र के दौरान दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। अब तक 85 दुर्गा पूजा पंडालों को विभाग से अनुमति मिली। आग से बचाव और आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।


Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
लहरतारा-कैंट मार्ग पर लगी मां की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को फायर ब्रिगेड की टीमें पंडालों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा का जायजा लिया। पंडालों में अग्निशमन यंत्र, पानी और बालू से भरी बाल्टियां रखने के निर्देश दिए। आपातकालीन निकासी के रास्ते भी बनाए गए।
विज्ञापन

3 of 7
तेलियाबाग पर भूत वाला पंडाल। - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि विभाग के पास कई आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं। इनमें पोर्टेबल अग्निशमन यंत्र, वाटर मिस्ट प्रणाली और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म शामिल हैं। वाटर बाउजर, फोम टेंडर और हाई प्रेशर मिनी टैंक भी मौजूद हैं। टीआरबी व एम्बुलेंस, एडवांस रेस्क्यू टेंडर और मल्टी डिजास्टर रिस्पॉन्स व्हीकल जैसे बचाव उपकरण भी तैयार हैं। इन संसाधनों से आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने की तैयारी है।

4 of 7
लहरतारा-बाैलिया मार्ग पर सजा पंडाल। - फोटो : अमर उजाला
150 अधिकारी-कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा : मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि 150 अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। ये सभी अलग-अलग शिफ्ट में अपनी सेवाएं देंगे। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आग लगने जैसी संभावित घटनाओं से निपटने के लिए कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। विभाग की मोबाइल टीमें भी विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निगरानी करेंगी। इससे आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जा सकेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
पंडाल में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख स्थानों पर अग्निशमन वाहनों की तैनाती: अग्निशमन वाहनों और आवश्यक उपकरणों के साथ विभागीय कर्मचारियों को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है। इनमें लहुराबीर चौराहा, पांडेयपुर चौराहा और गिलट बाजार चौकी शामिल हैं। गोदौलिया चौराहा, थाना रामनगर और मच्छोदरी पार्क भी इन प्रमुख स्थानों में से हैं। पूजा पंडालों में किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र के साथ फायरमैन तैनात किए गए हैं। हथुआ मार्केट पंडाल और जगतगंज पंडाल में फिलहाल स्पॉट ड्यूटी के लिए फायरमैन चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सनातन धर्म इंटर काॅलेज में भीड़। - फोटो : अमर उजाला
दुर्गा पूजा पंडाल में भीड़ प्रबंधन पर पुलिस का विशेष जोर
शहर में दुर्गा पूजा मेला के लिए पुलिस सतर्क है। रविवार को काशी, वरुणा और गोमती जोन में पूजा पंडालों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन की जांच की गई। पुलिस ने समिति के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पूजा पंडाल में प्रवेश और निकास द्वार बनाए। आग से बचाव के लिए बाल्टी में बालू भरकर रखें अन्य पानी की व्यवस्था भी कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नाटी इमली में सजा पंडाल। - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने हथुआ मार्केट, मच्छोदरी समेत अन्य पूजा पंडालों की व्यवस्थाओं की जांच की। पूजा पंडाल की ओर से जाने वाली मार्गों पर किसी भी प्रकार के वाहन संचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिए। उधर, वरुणा जोन में डीसीपी राजेश कुमार पांडेय ने पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें