फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिटपुट विरोध के बीच बनारस में 'पद्मावत' रिलीज, एक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Thu, 25 Jan 2018 05:56 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से विवादों में चल रही फिल्म पद्मावत वाराणसी में आज कड़ी सुरक्षा के बीच रिलीज हो गई है, लेकिन विरोध व प्रदर्शन अभी जारी है। आईपी मॉल के सामने एक युवक ने आत्मदाह करने की कोशिश की तो वहीं कई जगह महिलाओं ने फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को ‌हिरासत में लिया है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन

2 of 5
garanasi - फोटो : अमर उजाला

संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म पद्मावत गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बनारस के चार मल्टीप्लेक्स में रिलीज हो गई। मल्टीप्लेक्स समेत कुल पांच स्थानों पर फिल्म के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। आईपी मॉल के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने वक्त रहते उस युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक के साथ नारेबाजी कर रही महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
padmaavat
विश्व क्षत्रिय महासभा और केंद्रीय ब्रह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि वह पद्मावत फिल्म दिखाए जाने के विरोध में हैं। कहा कि मल्टीप्लेक्स संचालकों को फिल्म द दिखाने को कहा गया है। साथ ही लोगों से भी फिल्म न देखने का अनुरोध किया जा रहा है। फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली को इतिहास से छेड़छाड़ करने का कोई हक नहीं है। 

4 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला

विश्व क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष विजय केशरी बुंदेल, कार्यकारी डा. अशोक सिंह और महामंत्री देवेंद्र सिंह ने कहा था कि फिल्म का विरोध करने वाले राजस्थान के साथ भी हमारे संपर्क में हैं। सभी ने मिलकर विरोध करने का फैसला किया है। कहा कि देश के इतिहास और संस्कृति को विकृत करके यहां बचे हुए हिंदुओं को भी मत परिवर्तित की साजिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
क्षत्रिय महासभा और करनी सेना के लोगों ने बुधवार को जेएचवी मॉल पहुंच फिल्म के प्रदर्शन का विरोध किया था। नारेबाजी करते हुए संजयलीला भंसाली का पुतला फूंका गया ता। सूचना के बाद पहुंची पुलिस से विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की नोक झोंक भी हुई थी। पुलिस ने लाठी पटक हंगामा करने वालों को खदेड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें