Triple Murder In Azamgarh: आजमगढ़ में मां और बेटे व बेटी को गोली मारने के बाद एक युवक ने खुदकुशी कर ली। घटना में तीन की मौत हो गई, जबकि बेटी की हालत गंभीर है। बाजार से लौटकर युवक ने बच्चों को आइसक्रीम भी खिलाई, उसके बाद दोनों को गोली मार दी।
Azamgarh Crime News: आजमगढ़ के जहानागंज इलाके की सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर में दिल दहलाने वाली वारदात हुई। मंगलवार दोपहर में युवक नीरज पांडेय के इस कदम ने सभी को झकझोर दिया। मंगलवार की दोपहर तक सब कुछ ठीक-ठाक था।
वह बाजार गया, वहां उसने आइसक्रीम और घाठी खरीदी। फिर शराब के नशे में घर पहुंचा और बच्चों को आइसक्रीम और घाठी खिलाना शुरू किया। इसी बीच पत्नी ससुर को पानी देने के लिए चली गई। तभी नीरज ने पिस्टल निकालकर पहले अपनी मां को पेट में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 11
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिर बेटी के पेट में और बेटे के कमर के निचले हिस्से में गोली मार दी। तीनों को गोली मारने के बाद उसने अपने सिर में भी फायर झोंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 11
अस्पताल में पहुंचे पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहनोई के साथ भी नीरज का हुआ था विवाद
गोली की आवाज सुनकर पत्नी जब घर से बाहर आई तो सब कुछ खत्म हो चुका था। उसकी दुनिया उजड़ चुकी थी। वहीं, पुलिस इस मामले में पारिवारिक कलह को मानकर जांच कर रही है। हालांकि, बहन को लेकर बहनोई के साथ भी नीरज का पहले विवाद हुआ था। इससे भी वारदात की कड़ी जुड़ती नजर आ रही है।
दादा-दादी और मां से रहता था नाराज
ग्रामीणों की मानें तो नीरज की एक छोटी बहन है, जिसकी शादी वाराणसी में हुई है। बहनोई की वाराणसी के पांडेयपुर में कपड़े की दुकान है। कुछ दिन पूर्व उसकी बहन को बहनोई ने मारपीट कर घर भेज दिया था। इस घटना से नाराज नीरज असलहा लेकर जीजा को मारने के लिए पांडेयपुर उनकी दुकान पर पहुंचा था। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
बाद में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। नीरज के जेल जाने के बाद दादा चंद्रिका पांडेय, दादी और मां ने बहनोई को समझा-बुझाकर उसकी बहन को मायके भेज दिया था। इस बात की जानकारी नीरज को हुई तो वह अपने दादा, दादी और मां से काफी नाराज हुआ था। इसी बात को लेकर विवाद भी होता रहता था।
विज्ञापन
6 of 11
घटनास्थल पर जमा लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस मान रही ये तीन वजहें
दो महीने पहले वाराणसी के चोलापुर थाना इलाके में रहने वाले बहनोई से नीरज का विवाद हुआ था। नीरज असलहे के साथ बहनोई को सबक सिखाने गया था। इस मामले में पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था।
पत्नी पर शक करता था। वारदात के बाद पत्नी के हाव-भाव में बहुत बदलाव नहीं था। वह बदहवास नहीं दिख रही थी।
नीरज नशा करता था। जब वारदात हुई, तब भी नशे की हालत में बताया गया था।
विज्ञापन
7 of 11
पत्नी-बच्चे के साथ आरोपी नीरज(फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार सवालों के जवाब पुलिस के पास नहीं
नीरज के पास पिस्टल और गोली कहां से आई?
मां-बच्चों और खुद को गोली मारी तो पत्नी और पिता को क्यों छोड़ दिया?
वारदात से पहले बाजार क्यों गया था? पत्नी को 35 हजार रुपये क्यों दिए?
पत्नी विवाद की कोई बड़ी वजह नहीं बता रही? सिर्फ यही कह रही है कि ससुर को पानी देने गए थे।
8 of 11
अस्पताल में डॉक्टर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना का कारण फिलहाल पारिवारिक विवाद ही सामने आ रहा है। बहनोई के साथ विवाद का मामला समझ से बाहर है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।- मधुबन सिंह, एसपी सिटी।
9 of 11
मां-पिता और पत्नी-बच्चे के साथ आरोपी नीरज(फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवक ने मां, बेटे, बेटी और खुद को गोली मारी, तीन की मौत
यूपी के आजमगढ़ में बहनोई से विवाद के बाद जेल जाने और दो महीने पहले जेल से छूटकर आने बाले सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर निवासी नीरज पांडेय (32) ने मंगलवार की दोपहर पिस्टल से अपनी मां चंद्रकला (55), बेटी शुभी (7) और बेटे संघर्ष (4) को गोली मार दी।
10 of 11
मां और बेटे व बेटी को गोली मारने के बाद एक युवक ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इस पूरी घटना में नीरज और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
नीरज के पड़ोसियों के मुताबिक, मंगलवार को नीरज की अपनी पत्नी से कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद ही उसने घातक कदम उठा लिया। पुलिस भी वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद बता रही है, लेकिन विवाद क्या था, यह नहीं बता पा रही है।