आधुनिक रंग व ट्रेंड में पगे बनारस के विश्वप्रसिद्ध पारंपरिक परिधान। कपड़ों की डिजाइन तो कहीं अलग पहनावे पर दर्शकों की नजर अटक गई। तेज बीट्स पर जब बनारसी साड़ी, सूट और जैकेट्स के नए कलेक्शन के साथ राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय मॉडल रैंप पर उतरीं तो हर कोई काशी के शिल्प के आकर्षण में बंधा नजर आया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 6
fashion show
- फोटो : अमर उजाला
हिंदटेक्स की शाम आयोजित फैब्रिक शो ‘लोकल से ग्लोबल’ जीवंत हुआ। मिसेज इंडिया यूनाइटेड नेशन रोशनी हसन ने भी रैंप पर अपने जलवे बिखेरे। इस फैब्रिक शो में एक खास बात यह रही कि इसमें पूर्वोत्तर की मॉडल ने भी रैंप पर जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
3 of 6
fashion show
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले डिजाइनर अमित तलवार के तैयार किए कलेक्शन को मॉडलों ने पेश किया। शिव आराधना के बीच रैंप वॉक शुरू हुआ। तीन कलेक्शन पेश हुए। पहला कलेक्शन इंडो-वेस्टर्न जिसमें चटक रंगों के साथ हल्के फिरोजी का भी इस्तेमाल किया गया था।
4 of 6
fashion show
- फोटो : अमर उजाला
दूसरा कलेक्शन डॉर्क ब्लैक पार्टी वियर रहे। वहीं, तीसरे से लेकर पांचवें कलेक्शन तक बुनकरों के आकर्षक परिधान को नए अंदाज में पेश किया गया। इसमें शॉर्ट लहंगा, साड़ियां, जामदानी, जरी, किमखाब के वस्त्र आदि शामिल रहे। अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर संजना जॉन के तीन कलेक्शन पेश हुए।
विज्ञापन
5 of 6
fashion show
- फोटो : अमर उजाला
पहला कलेक्शन बनारसी साड़ियों का रहा। दूसरे कलेक्शन में जैकेट्स की खूबसूरती दर्शकों ने देखी। इसमें पार्टी वियर और ऑफिशियल जैकेट्स अलग-अलग पेश किए गए। तीसरा कलेक्शन ब्राइडल लुक पर आधारित रहा जिसमें हल्के ड्रेस प्रस्तुत किए गए। 16 मॉडल ने इसमें शिरकत की।
इस आयोजन का संयोजन कांफ्लुएंस की संस्थापक स्मिता श्रीवास्तव तथा पारुल महाजन द्वारा किया गया। हिंदटेक्स पहली बार आम जनता के लिए सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक खोल दिया गया है। प्रवेश निःशुल्क होगा।