फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के कॉलेज में श्रीदेवी को कुछ इस तरह किया गया याद, देखें तस्वीरें

Tue, 17 Apr 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
party - फोटो : अमर उजाला
बनारस के श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के बुलानाला परिसर में सोमवार को अलग ही नजारा दिखा। यहां की छात्राओं ने बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी की यादों को ताजा कर दिया। मौका था बीकॉम के फाइनल ईयर छात्राओं की फेयरवेल पार्टी का। बीकॉम की फर्स्ट और सेकंड ईयर की छात्राओं ने अपनी सीनियर्स को अनूठे ढंग से विदाई दी। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
party - फोटो : अमर उजाला
श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं ने फेयरवेल पार्टी श्रीदेवी को समर्पित की। ‘कारवां यादों का’ में छात्राओं ने जहां श्रीदेवी की यादों को ताजा किया वहीं, सीनियर्स ने कभी न भूलने वाली याद को संजो लिया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
party - फोटो : अमर उजाला
सेकंड ईयर की छात्रा इशिका कुमारी ने ‘...मैं तेरी दुश्मन, ...कहते हैं मुझको हवा हवाई, ...नैनों में सपना’, जैसे श्रीदेवी के गीतों पर नृत्य पेश कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी क्रम में कॉलेज लाइफ ड्रामा का मंचन कर सीनियर्स को खूब हंसाया। 

 

4 of 5
party - फोटो : अमर उजाला
धूम धड़ाका ग्रुप ने हास्य नाटिका प्रस्तुत की, वहीं, जमूरा ग्रुप में ...गोलमाल, हट जा ताऊ जैसे पुराने नए गानों के फ्यूजन पर डांस पेश किया। मुस्कान, शिवांगी व स्नेहा ने भी अपने डांस से धमाल मचाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
party - फोटो : अमर उजाला
अंत में प्रश्नोत्तरी राउंड के बाद राजश्री को मिस स्टूडियस, सोनानी को मिस साइलेंट ऑब्जर्वर, ऋतु सिंह को मिस एवररेडी, कृतिका को मिस ईव, पूजा मिश्रा को मिस कॉमर्स और राजेश्वरी को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. कुमकुम मालवीय ने किया। संचालन तनीशा, ज्योति, सृष्टि व आस्था ने किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें