फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दादा-पोते का शव रखकर अंतिम संस्कार से अड़े परिजन, कार्रवाई और सरकारी नौकरी की मांग; पुलिस बल तैनात

Sat, 11 Jul 2026 12:38 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में दादा-पोते की हत्या के बाद परिजनों ने शव रखकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। वे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई, दो परिजनों को सरकारी नौकरी और अन्य मांगों पर अड़े रहे। गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने देर तक वार्ता कर परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
1 of 6
परिजनों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : संवाद
UP Crime: आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव में दादा और पोते की नृशंस हत्या के बाद शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम से दोनों शव गांव पहुंचे तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने शव रखकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और हत्यारोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग पर अड़ गए। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पवई, दीदारगंज और फूलपुर कोतवाली की पुलिस तैनात कर दी गई।

विज्ञापन

2 of 6
श्रीवांशु यादव और जगदम्बा प्रसाद की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
शनिवार दोपहर तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को समझाने-बुझाने में जुटे रहे। घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार को ही मृतक श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित के भाई शिवराज यादव की तहरीर पर चचेरे भाई संतोष यादव समेत राजमन यादव, निखिल यादव और अनिल यादव के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

3 of 6
दादा और पोते की हत्या के बाद माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। शिवराज यादव ने तहरीर में बताया कि उनके बड़े पिता सूर्यलाल यादव को बीमारी के दौरान उनके पुत्र संतोष यादव ने घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह हेवती गांव में उनके परिवार के साथ रहने लगे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद संतोष यादव ने परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। 

4 of 6
माैके पर परिजनों से जानकारी लेते एसपी ग्रामीण चिराग जैन। - फोटो : संवाद
मालीपुर थाने में दी गई शिकायत की जांच में परिवार के खिलाफ कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ। इसके बाद से वह जमीन के विवाद और कथित बेईमानी को लेकर रंजिश रखने लगा। तहरीर के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे संतोष यादव अपने साथ राजमन यादव, निखिल यादव और अनिल यादव को लेकर कुल्हाड़ी से लैस होकर घर पहुंचा। 
 
विज्ञापन

5 of 6
हत्या के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
आरोप है कि चारों ने बरामदे में सो रहे श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। परिवार के लोग जागे तो आरोपित भागते दिखाई दिए। इसके बाद घर से कुछ दूरी पर मड़ई में सो रहे जगदम्बा प्रसाद यादव की भी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। घायल श्रीवांशु को नगपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दो लोगों की हत्या के बाद घर में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद
मौके पर उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरण पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक फूलपुर देवेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल, थानाध्यक्ष दीदारगंज जयप्रकाश यादव, विधायक डॉ. रमाकांत यादव की पत्नी डॉ. रंजना यादव, विधायक प्रतिनिधि विजय बहादुर यादव समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन परिजनों को समझाने और मामले का समाधान निकालने के प्रयास में जुटा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें