पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के मुताबिक, लक्सा थाने में तैनात दरोगा अजय यादव से पिस्टल लूटना बदमाशों का मेन मोटिव था। दरेखू स्थित अजय यादव के निर्माणाधीन मकान के पास तीनों बदमाश उसपर टूट पडे़ थे। दो बदमाशों को अजय ने दबोच लिया। इस बीच फंसता देख तीसरे बदमाश ने अजय के सीने में गोली मार दी। लहूलुहान हाल में अजय के जमीन पर गिरते ही बदमाश उनका मोबाइल, पर्स और सरकारी पिस्टल लूटते हुए भाग निकले। मारे गए दोनों बदमाश इस तरह के अपराध करने के अभ्यस्त थे।