डॉगी की वफादारी के तमाम किस्से सुनने को मिलते रहते हैं लेकिन वाराणसी में इसका जीता-जागता प्रमाण देखने को मिला। एक डॉगी ने अपने मालिक और परिवार के रक्षा करने के लिए अपनी जान बाजी पर लगा दी। इस डॉगी के चर्चे क्षेत्र से लेकर सोशल मीडिया तक होता रहा। आगे की स्लाइड्स में जानिए..
विज्ञापन
2 of 5
dog
- फोटो : संजय सिंह
जानवरों में कुत्ता सबसे वफादार जीव होता है। ये इंसानी भावनाओं की कद्र भी करता है। इसलिये इसे इंसानी दोस्त भी कहा जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना बता रहे हैं जो इसका जीता जागता प्रमाण है। वाराणसी के उधौरामपुर गांव में पशु चिकित्सक की डॉगी ब्लैकी अपने मालिक की जान बचाने के लिए जहरीले सांप के जोड़े से भिड़ गई।
विज्ञापन
3 of 5
dog
- फोटो : संजय सिंह
डॉगी ब्लैकी ने सांप को मार डाला लेकिन इसकी कीमत उसे अपनी जान गवां कर चुकानी पड़ी। उधोरामपुर निवासी पशु चिकित्सक डॉ. राजेश सिंह अपने परिवार के साथ रात में सोए हुए थे। पास में उनकी कुतिया ब्लैकी भी मौजूद थी। करीब ढाई बजे सांप का एक जोड़ा वहां पहुंचा, जिसकी आहट पाकर ब्लैकी चौकन्नी हो गई। सांपों को परिवार के सदस्यों की तरफ बढ़ता देख ब्लैकी उन पर टूट पड़ी। घटना रविवार रात की है।
4 of 5
dog
- फोटो : संजय सिंह
सांपों की फुंफकार और ब्लैकी के उछल कूद से राजेश और उनके परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई। लोगों ने देखा तो ब्लैकी ने एक सांप को तब तक मार दिया था जबकि दूसरा भाग गया। घटना के बाद सब लोग फिर सो गए। सोमवार को सुबह नींद खुलने पर ब्लैकी घर में नहीं दिखी तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे।
खोजबीन में वह खेत में मृत मिली। वहीं, दोपहर में फिर राजेश के घर एक सांप पहुंचा। चिकित्सक की बेटी ने सांप को देखा तो चिल्लाने लगी। घर के सारे लोग जुट गए। कुछ देर बाद जौनपुर के मुफ्तीगंज से एक सपेरे को बुलाया गया, जिसने सांप को पकड़ लिया, तब लोगों ने राहत की सांस ली।