फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTO : लाखों दीयों की रोशनी से जगमग हुई काशी, मंदिरों, खेल मैदानों में भी भव्य सजावट, देखें तस्वीरें

Thu, 31 Oct 2024 02:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : दिवाली की पूर्व संध्या पर पूरी काशी नगरी दीयों की रोशनी से जगमग हो उठी। छोटी दीवाली के अवसर पर घर के बाहर यम के दीप जलाए गए। इसके साथ ही पूजन-अर्चन कर सुख और समृद्धि की विशेष कामना की गई। आइए चित्रों के माध्यम से देखें हैं काशी का दीपोत्सव...
विज्ञापन
1 of 10
काशी नगरी में दीपावली की पूर्व संध्या पर भी जले दीप। - फोटो : अमर उजाला
बनारस के विभिन्न घाट और सरकारी-गैर सरकारी संस्थाओं पर दीए जलाए गए। आधी काशी नगरी में जले दीप, सितारों की तरह टिमटिमा रहे थे। वहीं, सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन के लोग भी निगहबानी किए हुए थे। दूसरी तरफ, भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजन की तैयारियां भी चल रही थीं। देर शाम शुभ मुहूर्त में पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 10
परमानंदपुर खेल मैदान की मनोरम सजावट। - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने स्तर से दिपावली मनाई। सिगरा सहित विभिन्न खेल मैदानों को इलेक्ट्रिक झालरों और दीयों से सजा दिए गए। परमानंद स्थित खेल मैदान में हॉकी सहित विभिन्न खिलाड़ियों ने दीप जलाकर एक-दूसरे को खेल की बधाई दी। कोच सहित परिजनों ने भी उनका भरपूर साथ दिया।
विज्ञापन

3 of 10
इलेक्ट्रिक लाइटों से भी हुई काशी नगरी की सजावट। - फोटो : अमर उजाला
बनारस के घाट अपनी सुंदरता के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। इसके किनारे भी स्थानीय लोगों ने दीप जलाए। वैसे भी यहां देव दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। इससे पहले दीपोत्सव को लेकर विभिन्न तरह के आयोजन हुए। लड़कियों ने भी जगह-जगह आकर्षक रंगोली बनाई थी।

4 of 10
परमानंदपुर स्थित खेल मैदान हुआ जगमग। - फोटो : अमर उजाला
परमानंदपुर स्थित खेल मैदान में खिलाड़ियों का जमावड़ा दिखा। सिगरा में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम बनने के बाद काशी के खिलाड़ी उत्साह से लबरेज दिखे। दीपावली की पूर्व संध्या पर पूरे मैदान को दीयों से सजा दिया गया। खिलाड़ियों में नई उत्साह दिख रही थी।
विज्ञापन

5 of 10
गंगा किनारे हुई आकर्षक सजावट। - फोटो : अमर उजाला
दीपावली को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। सड़कों पर जगह-जगह आकर्षक रंगोलियां बनाई गई थीं। गंगा किनारे रेती पर भी तरह-तरह के डिजाइन बनाए गए थे। देर शाम होते ही घाट और आकर्षक दिखने लगे। छोटी दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों में यम के दीप जलाए।
विज्ञापन

6 of 10
आकर्षक झालरों से सजाया गया विश्वनाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक नगरी काशी के शिवालय भी झालरों और दीयों से सजाए गए थे। काशी विश्वनाथ धाम की आकर्षक सजावट देख चौक के रास्ते जाने वाला हर कोई ठहर जा रहा था। मंदिर के प्रमुख द्वार सहित गंगा द्वार के फोटो लिए जा रहे थे। युवाओं ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। लिखा- हर हर महादेव।
विज्ञापन

7 of 10
परमानंदपुर खेल मैदान में दीप जलाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
छोटी दीपावली पर परमानंदपुर स्टेडियम में विश्व शांति के लिए 500 खिलाड़ियों ने 50 हजार दीये और मोमबत्ती जलाकर दीपोत्सव मनाया। खिलाड़ियों ने जमकर आतिशबाजी भी की। इसके साथ ही एक-दूसरे को बधाई देकर अपने गुरुओं का आशीर्वाद लिया।

8 of 10
परमानंदपुर खेल मैदान में दीप जलाती युवा खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के संयोजक जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि परमानंदपुर स्थित बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दीपोत्सव में एथलेटिक्स, हॉकी, हैंडबॉल, कुश्ती और रग्बी के 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दीप जलाने से पहले खिलाड़ियों ने रंगोली भी बनाई और आसमां में आकाशदीप भी छोड़े। इस मौके पर इको फ्रेंडली आतिशबाजी भी की गई।

9 of 10
घरों में महिलाओं ने बनाई आकर्षक रंगोली। - फोटो : अमर उजाला
दीपावली सुख-समृद्धि का त्योहार है। घर-घर दीप तो जलते ही हैं, इसके साथ ही आंगन में आकर्षक रंगोलियां भी बनाई जाती हैं। इस काम में महिलाएं आगे रहती हैं। घरों में दीयों, रंगों और फूलों को मिलाकर आकर्षक सजावट किए गए थे।
विज्ञापन

10 of 10
आकर्षक रंगोली को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का चला दौर। - फोटो : अमर उजाला
घरों में बनाई गई आकर्षक रंगोलियों के साथ युवाओं सहित महिलाओं ने सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट किए। नई-नई डिजाइन की रंगोलियां काफी पसंद की जा रही हैं। गुरुवार की देर शाम भगवान गणेश और माता लक्ष्मी के पूजन के साथ दीपोत्सव का आयोजन संपन्न होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें