फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा की नगरी का गजब नजारा: सावन के आखिरी सोमवार पर रूद्राक्ष से सजा दरबार, बोल बम के जयघोष से गूंजी काशी

Mon, 08 Aug 2022 06:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क,अमर उजाला, वाराणसी

सार

भोलेनाथ की नगरी काशी में सावन के चौथे सोमवार को गजब का उत्साह देखने को मिला। चारों तरफ हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान रहा। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अटूट कतार लगी थीं। 
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर काशीपुराधिपति की नगरी में गजब का उत्साह देखने को मिला। चारों तरफ हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान रहा। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अटूट कतार लगी थीं। दशाश्वमेध, काशी विश्वनाथ मंदिर, चौक, ज्ञानवापी, मैदागिन आदि मार्गों पर शिवभक्तों का रेला उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

2 of 7
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला अनवरत जारी रही। सुबह नौ बजे तक करीब तीन लाख शिवभक्त काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगा चुके थे। आधी रात के बाद से ही दूरदराज से आए कांवरियों और शिवभक्तों ने मंगला आरती के बाद  पट खुलने पर महादेव का जलाभिषेक शुरू किया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भक्तों की भीड़ बढ़ती गई।
विज्ञापन

3 of 7
कतार में लगे श्रृद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बाबा के धाम में रात से हर-हर महादेव का जयघोष गूंज रहे थे। हालांकि तेज धूप के कारण श्रद्धालुओं को परेशान होना पडा।  

4 of 7
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
सावन के अंतिम व चौथे सोमवार को बाबा विश्वनाथ का रुद्राक्ष शृंगार किया गया। इसमें रुद्राक्ष के दाने से बाबा की झांकी सजाई गई। मंदिर परिसर को भी रुद्राक्ष से सजाया गया। इसे प्रसाद स्वरूप भक्तों में वितरित किया जाता है। 
विज्ञापन

5 of 7
फूलों से सजा काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला अनवरत जारी रहा। सुबह नौ बजे तक करीब तीन लाख शिवभक्त काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगा चुके थे। 
विज्ञापन

6 of 7
काशी विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला
आधी रात के बाद से ही दूरदराज से आए कांवरियों और शिवभक्तों ने मंगला आरती के बाद  पट खुलने पर महादेव का जलाभिषेक शुरू किया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भक्तों की भीड़ बढ़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध, काशी विश्वनाथ मंदिर, चौक, ज्ञानवापी, मैदागिन आदि मार्गों पर शिवभक्तों का रेला उमड़ा। मंदिर के गेट नंबर चार से गोदौलिया और मैदागिन तक स्टील की बैरिकेडिंग लगाई गई। इसी बैरिकेडिंग से होकर श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें