हादसे के बाद मलबा हटाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
लहरतारा में सोमवार सुबह 7:27 बजे खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में रिसाव से धमाका हुआ, जिससे मकान ढह गया। मलबे में दबकर गिरिजा देवी के छोटे भाई ओम कुमार चौधरी (30) और बेटी प्रीति कुमारी (28) की मौत हो गई थी। वहीं, गिरिजा देवी और बड़ा बेटा अमन कुमार चौधरी गंभीर रूप से झुलस गए थे।