फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: काशी की प्राचीन काष्ठ कला से बने राम दरबार की विदेशों में बढ़ी मांग, जानिए दाम समेत सबकुछ

Wed, 21 Dec 2022 10:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
काशी की प्राचीन काष्ठ कला से बने राम दरबार - फोटो : अमर उजाला
काशी की प्राचीन काष्ठ कला की पहचान और चमक सात समुंदर पार तक है। लकड़ी से बने राम दरबार की इन दिनों विदेशों में काफी मांग है। कारीगर उत्पादों की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। कारीगरों का कहना है कि 2017 के बाद से इन उत्पादों की पूछ बढ़ी है। इसके पहले कारीगर बाजार की तलाश में रहते थे। वाराणसी के कतुआपुरा, विशेश्वरगंज निवासी राज्य पुरस्कार विजेता ओम प्रकाश शर्मा और घनश्याम शर्मा का पूरा परिवार काष्ठ कला से जुड़ा है। चार पीढ़ियों से एक इंच से लेकर सात फीट तक के लकड़ी के उत्पाद तैयार करने के लिए यह परिवार प्रसिद्ध है।

ओम प्रकाश ने बताया कि यह बनारस की अपनी कला है। इससे बने उत्पाद हजारों वर्षों से उपयोग हो रहे हैं। आधुनिकता के दौर में यह कला लुप्त हो रही थी। 2014 से उम्मीद जगी है। सरकार के प्रचार-प्रसार के कारण काष्ठ कला से बने उत्पादों को लोग जानने लगे और उनका रुझान बढ़ा। प्रदर्शनियों की वजह से 2017 के बाद से बल मिला। स्थिति यह है कि हम मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
काष्ठ कला के कारीगर ओम प्रकाश शर्मा और घनश्याम शर्मा - फोटो : अमर उजाला
ओम प्रकाश ने बताया कि यह कला हमारे परिवार के बाहर नहीं जा पा रही है। सरकार से मांग है कि वाराणसी में काष्ठ कला के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र खोला जाए। ताकि वाराणसी की प्राचीन कला को और भी लोग सीख सकें।
विज्ञापन

3 of 8
काष्ठ कला से बने उत्पाद - फोटो : अमर उजाला
ओम ने बताया कि काष्ठ कला से बने उत्पाद बाजार में 8 हजार से पांच लाख रुपये तक बिकते हैं। यह उत्पाद हाथों और मशीनों से बनाए जाते हैं तथा इन्हें बनाने में समय लगता है। बारीक कलाकारी होने के कारण इनकी कीमत अधिक होती है। काष्ठ कला से बने राम दरबार की कीमत कम से कम 10 हजार रुपये है। 

4 of 8
काशी की प्राचीन काष्ठ कला - फोटो : अमर उजाला
जनवरी में हुए जी 7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को काष्ठ कला से बना राम दरबार भेंट किया था। इसे बनाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से जनवरी में निर्देश प्राप्त हुए थे। इसे बनाने में करीब महीने का समय लगा था। कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राम दरबार भेंट किया था। 
विज्ञापन

5 of 8
काशी की प्राचीन काष्ठ कला - फोटो : अमर उजाला
काशी की काष्ठ कला काफी प्राचीन है और पूरी दुनिया में इसकी मांग है। काशी की सांस्कृतिक विरासत उसकी पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए टीएफसी का निर्माण करवाया। इस केंद्र द्वारा कलाकारों को अपनी कारीगरी दिखाने का सुनहरा मौका मिला है। 
विज्ञापन

6 of 8
काशी की प्राचीन काष्ठ कला - फोटो : अमर उजाला
काशी की समृद्धिशाली परंपरा में काष्ठकला का अपना इतिहास है। इस कला को बचाने के साथ कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर ध्यान देना होगा ताकि आने वाली पीढ़ी इस कला से परिचित हो। 
विज्ञापन

7 of 8
काष्ठ कला - फोटो : अमर उजाला
बनारस आने वाला हर पर्यटक अपनी यादों में काशी विश्वनाथ धाम को सहेज लेना चाहता है। लिहाजा काशी विश्वनाथ की अनुकृति पर्यटकों की चहेती बनकर उभरी है। पर्यटक लकड़ी के  काशी विश्वनाथ धाम की अनुकृति की भी मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
लकड़ी से बना बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
लकड़ी के खिलौना कारोबारियों के मुताबिक, लकड़ी के उत्पाद प्रकृति के लिए नुकसानदेह नहीं होते लिहाजा इसकी मांग अधिक है। मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। 
पढ़ें: शहर के अति व्यस्त इलाकों से गुजर रही असि नदी के ऊपर से गुजरेगा फ्लाईओवर, कंदवा तक बनेगा एलिवेटेड रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें