फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: काशी विश्वनाथ मंदिर में बढ़ी सुरक्षा, एयरपोर्ट पर अलर्ट; संदिग्ध यात्रियों से पूछा गया नाम-पता

Mon, 10 Nov 2025 11:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Alert for Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट से हताहत को लेकर वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल के जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। पुलिस प्रशासन के लोग रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर चेकिंग की गई।
विज्ञापन
1 of 13
काशी विश्वनाथ के मेन गेट पर तैनात कमांडो। - फोटो : संवाद
Varanasi News: दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। एयरपोर्ट परिसर में सीआईएसएफ द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की गहन तलाशी ली जा रही है। वहीं रैंडम चेकिंग को भी बढ़ा दिया गया।

विज्ञापन

2 of 13
बनारस के प्रमुख स्थानों पर निगरानी करने पहुंचे सीपी मोहित अग्रवाल। - फोटो : संवाद
सीआईएसएफ कमांडेंट सुचिता सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा पहले से ही मजबूत है, लेकिन इस संवेदनशील घटना के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा चक्रों को और मजबूत किया गया है तथा सभी प्रवेश द्वारों और चारो तरफ निगरानी बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से पहले पहुंचें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें।
विज्ञापन

3 of 13
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान। - फोटो : संवाद
एडीसीपी वैभव बांगर के नेतृत्व में बाबतपुर चौकी प्रभारी सत्यजित सिंह ने वाराणसी एयरपोर्ट पर आने वाले सारे वाहनों कार की सघन जांच आटो बगैर की जांच कर रहे है अलर्ट के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

4 of 13
विश्वनाथ मंदिर में जांच के बाद भक्तों को अंदर भेजा गया। - फोटो : संवाद
मिर्जापुर: दिल्ली ब्लास्ट के बाद अलर्ट पर पुलिस, विंध्य कॉरिडोर का बढ़ी सुरक्षा
दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद जिले में भी अलर्ट जारी हो गया है। जिसके बाद आईजी, आयुक्त, डीएम व एसपी फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन, विन्ध धाम कॉरिडोर जैसे प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण किया। मंदिर के चारो ओर अतिरिक्त फोर्स लगाया गया। आने जाने वाले यात्रियों को चेकिंग की गई।
विज्ञापन

5 of 13
चाय-पान की दुकानों पर भी चला चेकिंग अभियान। - फोटो : संवाद
दिल्ली में कार में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद यूपी सरकार ने भी प्रदेश में अलर्ट जारी किया। जिसके बाद आयुक्त राजेश प्रकाश, आईजी आरपी सिंह सीओ सिटी विवेक जावला के साथ विंध्याचल रेलवे स्टेशन व मिर्जापुर रेलवे पहुंच कर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म निरीक्षण किया। आरपीएफ व जीआरपी के साथ रेलवे स्टेशन के साथ ट्रेनों में भी निरीक्षण किया। स्टेशन पर संदिग्ध सामान की तलाशी ली। इसके बाद आईजी व आयुक्त डीएम पवन कुमार गंगवार, एसएसपी सोमेन बर्मा ने विंध्याचल पहुंचकर विंध्य कॉरिडोर में सुरक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मी को सतर्क रहकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

6 of 13
बाबतपुर एयरपोर्ट के पहले मुख्य सड़क पर चला चेकिंग अभियान। - फोटो : संवाद
मऊ : बम धमाके के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस
दिल्ली में लाल किले में एक कार विस्फोट की घटना के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट मोड जारी कर दिया गया।एसपी इलामारन जी के नेतृत्व में नगर में खुद चेकिंग अभियान संभाला।इस दौरान वो एएसपी अनूप कुमार, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय, शहर कोतवाल अनिल सिंह के साथ पुलिस बल के साथ रोडवेज पहुंचे, यहां चेकिंग की। इसी क्रम में वो मऊ जंक्शन पहुंचे और यहां आरपीएफ और जीआरपी के साथ सयुक्त रूप से सघन अभियान चलाते हुए चारों प्लेटफार्म की जांच की।

इसी क्रम में एसपी द्वारा आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, भीटी चौराहा सहित सार्वजनिक स्थलों पर जांच की।एसपी इलामारन जी ने बताया कि घटना से पहले ही पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा था। इस हादसे के बाद अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश सभी थाना प्रभारियो को दिया गया है।साथ ही अलग अलग टीम बनाकर सार्वजनिक स्थलों के साथ वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 13
बस अड्डों पर चेकिंग करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद
भदोही : दिल्ली में कार धमाके बाद रेलवे स्टेशन पर सघन जांच
दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाके के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। खासकर रेलवे स्टेशन व प्रमुख चौराहे-तिराहों पर सघन जांच की जा रही है। जीआरपी ने भदोही व ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर सघन जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के दौरान जीआरपी पुलिस टीम ने ट्रेन के बोगियों की चेकिंग की। वहीं रेलवे स्टेशन से परिसर में लोगों से पूछताछ की। जीआरपी ने लोगों के सामानों की चेकिंग भी की।

8 of 13
रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने संभाला मोर्चा। - फोटो : संवाद
रेलवे स्टेशन परिसर पर यात्रियों से और यात्रा कर रहे लोगों के सामानों की जांच की। जीआरपी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रामदुलार राय, ज्ञानदीप सिंह, अवनींद्र सिंह शामिल रहे। इसके अलावा पुलिस टीम ने एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर जिले भर में पुलिस टीम के साथ गश्त कर जांच पड़ताल की गई। पुलिस की टीम ने होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशन बस स्टैण्ड, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की।

9 of 13
संदिग्ध लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद
आजमगढ़ : दिल्ली में कार धमाके बाद हाई अलर्ट पर पूरा जिला
दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाके के बाद जिले में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। खासकर रेलवे स्टेशन के साथ ही रोडवेज पर भी सघन जांच की जा रही है। डीआईजी सुनील कुमार सिंह और एसपी डा. अनिल कुमार ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  जांच अभियान के दौरान जीआरपी पुलिस टीम ने ट्रेन के बोगियों की चेकिंग की। वहीं रेलवे स्टेशन से परिसर में लोगों से पूछताछ की। 

जीआरपी ने लोगों के सामानों की चेकिंग भी की। रेलवे स्टेशन परिसर पर यात्रियों से और यात्रा कर रहे लोगों के सामानों की जांच की। डीआईजी सुनील कुमार सिंह और एसपी डा. अनिल कुमार कीक मौजूदगी में यह जांच की गई।  इसके अलावा पुलिस टीम ने होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशन बस स्टैण्ड, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की। 

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जांच की जा रही है। रेलवे और रोडवेज के साथ ही होटलों और ढ़ाबों पर भी सुरक्षा बरती जा रही है।

10 of 13
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा। - फोटो : संवाद
बलिया : रेलवे स्टेशन व शहर के प्रमुख स्थानों का एसपी ने पैदल गस्त कर लिया जायजा 
सोमवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन व शहर के प्रमुख स्थानों का पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी दक्षिणी कृपा शंकर, सीओ सिटी उस्मान, कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी व सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

दिल्ली में बम ब्लास्ट के बाद पूरे जिले में प्रशासन अलर्ट हो गया। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, संदिग्ध वाहनों व लोगों की जांच की। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म संख्या का जायजा लिया। इस दौरान आरपीएफ व जीआरपी मुस्तैद रही।

यात्री निवास व प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों व उनके सामान की तलाशी ली। सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े वाहनों की जांच की। पुलिस की सक्रियता देख लोगों में गहमा गहमी बनी रही। उसके पश्चात एसपी स्टेशन चौक, महाराजा अग्रेसन रोड होकर हनुमानगढ़ी मंदिर से बालेश्वर मंदिर, भृगु मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था देखी।

11 of 13
चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : संवाद
जौनपुर : सावर्जनिक स्थान, ट्रेनों और प्लेटफार्मों आरपीएफ-जीआरपी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में आरपीएफ और जीआरपी पुलिस की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता की अगुवाई में पुलिस अटाला मस्जिद एवं बड़ी मस्जिद इलाके पर सघन चेकिंग करते हुए लोगों से संवाद स्थापित कर शान्ति एवं सुरक्षा का संदेश दिया जा रहा है।

12 of 13
जासूरी कुतिया लेकर पहुंचे सुरक्षाकर्मी। - फोटो : संवाद
क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह जौनपुर रेलवे स्टेशन जौनपुर जंक्शन पर शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत गश्त एंव सघन चेकिंग करते हुए लोगों से संवाद स्थापित किए। साथ ही शान्ति एवं सुरक्षा का संदेश दिया गया। अचानक शुरू हुई जांच अभियान के दौरान यात्रियों के सामान और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने यात्रियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें। 

शाहगंज में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि दिल्ली की घटना को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रदेश के सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। इसी के तहत स्टेशन पर लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

13 of 13
पुलिसकर्मियों को निर्देश करते सीपी मोहित अग्रवाल। - फोटो : संवाद
स्थानीय यात्रियों का कहना है कि चेकिंग से थोड़ी असुविधा जरूर हुई, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कदम आवश्यक है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते, तब तक स्टेशन पर सख्त निगरानी जारी रहेगी। इस मौके पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह, आरपीएफ प्रभारी सुनील कुमार दिवाकर, जीआरपी प्रभारी चौकी अश्वनी कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें