फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा की शिकार बेटियां: वाराणसी और जौनपुर में मिला एक-एक शव, चंदौली में बदहवास मिली अर्धनग्न युवती

Sat, 24 Sep 2022 11:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/जौनपुर/चंदौली
विज्ञापन
1 of 7
वाराणसी, जौनपुर और चंदौली में वारदात - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी, जौनपुर और चंदौली जिले से शनिवार को महिला अपराध से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई जिसने सोचने पर विवश कर दिया। वाराणसी में रिंग रोड के किनारे नाले में औंधे मुंह युवती का शव मिला। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। युवती के चेहरे और गले पर चोट के निशान हैं। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं चंदौली जिले के कोरडिया गांव के खेत में शनिवार सुबह बदहवास और अर्धनग्न हालत में एक युवती मिली। उसने तिरपाल से शरीर को ढंक रखा था। युवती न कुछ बोल पा रही है और न ही किसी को पहचान पा रही है। उसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

इधर, जौनपुर के मड़ियाहूं क्षेत्र में एक किशोरी का शव उसके घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर रेल पटरी पर मिला हत्या की आशंका जताई जा रही है। किशोरी के पिता ने किसी साजिश की आशंका जताई है। तीनों जिलों में पुलिस इन वारदातों को अंजाम देने वालों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

2 of 7
वाराणसी में रिंग रोड किनारे नाले में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के अनंतपुर गांव के ग्रामीण रिंग रोड की ओर टहलने निकले तो नाले में युवती का औंधे मुंह शव देख सहम गए। सूचना पह पहुंची पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकलवाया। आसपास शराब की खाली बोतलें पड़ीं थीं। युवती के बाएं हाथ पर विजय का टैटू बना हुआ था। चेहरे और गले के ऊपर कटने के जख्म थे। आशंका व्यक्त की गई कि नशे में धुत युवकों ने युवती की हत्या कर शव फेंका होगा। फिलहाल युवती की शिनाख्त के प्रयास में लोहता पुलिस जुटी हुई है। 
विज्ञापन

3 of 7
युवती के शव के पास से बरामद शराब की बोतलें - फोटो : अमर उजाला
एडिशनल एसपी नीरज पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की है। वहीं, आसपास मार्ग पर लगे सीसी कैमरों को भी खंगालने का निर्देश दिया। आसपास ढाबा और चाय की दुकानों पर भी युवती की फोटो दिखाकर पुलिस ने पूछताछ की। एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने युवती की शिनाख्त को लेकर सीओ सदर को निर्देशित किया।

4 of 7
रेलवे ट्रैक के किनारे जमा ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के भुलईपुर गांव निवासी जिलाजीत की पुत्री प्रिया प्रजापति (16) शुक्रवार रात अपने कमरे में सो रही थी। परिवार के लोगों ने बताया कि रात में बिना किसी को बताए घर से निकल गई। परिजनों ने प्रिया को घर में नहीं देखा तो तलाशना शुरू किया। मगर उसका कुछ पता नही चला। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण रेल पटरी की ओर गए तो वहां उसका शव पड़ा था। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने जांच की पता चला कि उसका टूटा और सिर में भी चोट लगी थी।
विज्ञापन

5 of 7
मृतक के घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रिया के पिता जिलाजीत ने बताया कि प्रयागराज से जौनपुर की तरफ जाने वाली एजे पैसेंजर रात करीब 10 बजे गुजरी। उसके बाद हम लोग ट्रैक पर देखने गए थे। उस समय तक प्रिया का शव ट्रैक पर नहीं था।  साजिश के तहत शव को यहां रखकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। जांच में सारा मामला खुल जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
युवती को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला
चंदौली के कोरडिया गांव के खेत में शनिवार सुबह बदहवास और अर्धनग्न हालत में एक युवती मिली। उसने तिरपाल से शरीर को ढंक रखा था। युवती के मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को जिला अस्पताल ले गई। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है।  इमरजेंसी में तैनात डॉ. संजय निगम ने बताया कि युवती प्रथम दृष्टया विक्षिप्त लग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जांच में एक ताजा और एक खरोंच के निशान मिले है। इंटरनल जांच के लिए रेफर किया गया है। युवती न कुछ बोल पा रही है और न ही किसी को पहचान पा रही है। एएसपी विनय कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल डॉक्टर इलाज में जुटे हैं। उसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें