वाराणसी में बारिश के बाद जलभराव के बीच वाहनों को कुछ इस तरह निकालते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
महेशपुर, लहरतारा, सिगरा, महमूरगंज, लंका सहित कई जगहों पर जलभराव से परेशानी
शनिवार को दिन में हुई झमाझम बारिश की वजह से जलभराव हो गया। महेशपुर, लहरतारा, सिगरा, महमूरगंज, शिवपुर, लंका सहित कई जगहों पर जलभराव इतना अधिक रहा कि लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया। इसमें चांदमारी, हरहुआ मार्ग पर ज्यादा समस्या रही। इसके अलावा बरेका से चितईपुर रोड पर भी बारिश का पानी भरने की वजह से परेशानी हुई। उधर, बरेका के पश्चिमी ओर बाउंड्री से सटे मार्ग पर बारिश का पानी लगने से आने-जाने वालों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।